Dominic Arun की मलयालम सुपरहीरो फिल्म ‘Lokah: Chapter 1’, जिसमें कल्याणी प्रियदर्शन और नसलेन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए, 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने अब तक भारत में लगभग ₹24 करोड़ नेट और दुनियाभर में करीब ₹60 करोड़ का कलेक्शन किया है। कहानी, अभिनय और खास कैमियो के लिए इस फिल्म को खूब सराहना मिल रही है। आपको मिलवाते हैं उस स्क्रीनराइटर से, जिसने Lokah को इतने बारीक अंदाज में लिखा है।
यह भी पढ़ें: Lokah: Chapter 1 ने पहले ही दिन मचाई बॉक्स ऑफिस पर धूम, day 1 की कमाई कर गई 2.5 करोड़ पार
कौन हैं संथी बालचंद्रन?
थियेटर और फ़िल्मों की दुनिया से आने वाली संथि ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में डॉमिनिक अरुण की ही फैंटेसी ब्लैक कॉमेडी ‘थरंगम’ से की थी, जिसमें टोविनो थॉमस मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने 2019 में लिजो जोस पेलिस्सेरी की सुपरहिट फिल्म ‘जल्लीकट्टू’ में इकलौती महिला किरदार निभाकर दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। 2023 में संथि ने हिंदी सिनेमा में भी कदम रखा, शर्मिला टैगोर, मनोज बाजपेयी और सिमरन के साथ फिल्म गुलमोहर से। अब ‘लोकाह’ में बतौर स्क्रीनराइटर उनकी भूमिका पर ख़ास चर्चा हो रही है। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाईं। थिएटर में लोकाह देखने के बाद उन्होंने प्रेस से कहा, ‘संथि सिर्फ एक राइटर नहीं हैं। वो इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी क्रिएटिव फोर्स हैं। राइटिंग से लेकर प्रमोशन तक, हर स्टेप पर उनका साथ रहा है। वो इस मूवी की इमोशनल बैकबोन रही हैं।’
ऑक्सफोर्ड छोड़ सिनेमा को चुना
हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के बाद, संथी ने साल 2011 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मानवशास्त्र (Anthropology) में पोस्टग्रेजुएट की डिग्री ली। लेकिन उन्होंने इस आसान एडुकेशनल रास्ते को छोड़कर एक्टिंग का सफर चुन लिया। लोकह की रिलीज के बाद अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “उन्होंने मेरी ज़िंदगी के हर उतार-चढ़ाव को बहुत करीब से देखा है, हर खुशी और हर दर्द को महसूस किया है, शायद मुझसे भी ज्यादा गहराई से। ऑक्सफोर्ड की सुरक्षित शैक्षणिक जिंदगी छोड़कर आर्ट की अनिश्चित दुनिया में कदम रखना मेरे लिए आसान नहीं था, और मेरे माता-पिता के लिए भी यह उतना ही कठिन रहा।”
यह भी पढ़ें: कौन हैं Shwetha Menon, जो अश्लीलता फैलाने के आरोपों में घिरीं? सलमान खान के साथ रहा है ‘बंधन’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 hr agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
7 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
18 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines