Who is Nimrat Kaur Father Major Bhupender Singh: जानी-मानी अदाकारा निम्रत कौर (Nimrat Kaur) इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। निम्रत कौर के पिता शहीद मेजर के सम्मान में 30 साल बाद एक मेमोरियल बनाया गया है, जिसका उद्घाटन उनकी फैमिली ने किया। सोशल मीडिया पर इस समारोह के तमाम फोटो और वीडियो मौजूद हैं। हालांकि कुछ लोगों के मन में अभी भी ये सवाल है कि निम्रत कौर के पिता कौन थे? आइए जानते हैं उनके बारे में…
कौन थे निम्रत कौर के पिता?
निम्रत कौर के पिता का नाम भूपेन्द्र सिंह था। भूपेन्द्र सिंह आर्मी में मेजर थे। शहीद मेजर भूपेन्द्र सिंह का जन्म 25 अक्टूबर 1952 को राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के मोहनपुरा में हुआ था। जब निम्रत सिर्फ 11 साल की थी तब आतंकियों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। मेजर भूपिंदर सिंह के शहीद होने से पहले उनकी पोस्टिंग कश्मीर में थी।
आतंकवादियों ने किया था किडनैप
एक इंटरव्यू में निम्रत कौर ने खुलासा किया था कि साल 1994 में कश्मीर में उनके पित को आतंकवादियों ने किडनैप कर लिया था और आतंकियों को छुड़ाने की मांग की थी। हालांकि एक हफ्ते के बाद उन्होंने निम्रत कौर के पिता की हत्या कर दी थी। अब, 30 साल बाद शहीद मेजर के सम्मान में एक मेमोरियल बना है, जिसका उद्घाटन उनके परिवार ने किया है।
निम्रत ने शेयर की फोटोज
अपने पिता को मिले इस सम्मान में निम्रत कौर भी पहुंची। उन्होंने अपने पिता के मेमोरियल उद्घाटन की फोटोज भी शेयर की हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि निम्रत कौर अपने पिता के मेमोरियल के पास खड़ी हैं और उनके साथ उनकी मां और बहन भी पोज दे रही हैं। एक फोटो में एक्ट्रेस आर्मी ऑफिसर्स के साथ भी नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए निम्रत कौर ने दिल छू लेने वाला बेहद लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत गर्व की बात है। देश हमेशा उन्हें याद रखेगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि दुआएं और सैल्यूट। तीसरे यूजर ने कहा कि सलाम है उनको, वो जहां भी होंगे खुश होंगे। एक और यूजर ने कहा कि बहुत इमोशनल पल है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि निम्रत कौर एक कमाल की अदाकारा हैं और उन्होंने एयरलिफ्ट और दसवीं जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 की TRP गिरने के 5 कारण, क्यों Salman Khan के होने पर भी रैंकिग कमजोर?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines