हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Sana Sultan का शौहर Mohammad Wazid कौन? जिनसे रचाई सीक्रेट वेडिंग

Who Is Mohammad Wazid: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम सना सुल्तान खान ने भी निकाह कर लिया है। जी हां, सना ने हाल ही में मदीना में मोहम्मद वाजिद से निकाह किया है। कपल के निकाह की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

विज्ञापन
Mohammad Wazid,Sana Sultan

Who Is Mohammad Wazid: कुछ ही दिनों पहले टीवी की नागिन यानी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने शादी की है। वहीं, अब ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम सना सुल्तान खान ने भी निकाह कर लिया है। जी हां, सना ने हाल ही में मदीना में मोहम्मद वाजिद से निकाह किया है। कपल के निकाह की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। साथ ही लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर सना के शौहर कौन हैं? आइए जानते हैं…

कौन हैं मोहम्मद वाजिद?

सना ने अपनी शादी से पहले ये रिवील नहीं किया था कि वो वाजिद से निकाह करने वाली हैं। इसलिए उनके बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन अगर वाजिद के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखा जाए, तो उससे ऐसा लगता है कि वो भी मनोरंजन जगत से ही जुड़े हैं। वाजिद के इंस्टा बायो में लिखा है कि बॉलीवुड, टाइम ट्रैवलर, म्यूजिक और उन्होंने मुंबई की लोकेशन को भी टैग किया है।

सना ने शेयर किया पोस्ट

सना सुल्तान ने एकदम से निकाह की तस्वीरें शेयर करके फैंस को चौंका दिया है क्योंकि इसके पहले सना ने अपने रिलेशन में होने या निकाह के बारे में भनक तक भी नहीं लगने दी। वहीं, अगर सना के पोस्ट के बात करें तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर निकाह की कई फोटोज शेयर की हैं। हालांकि इस तस्वीरों में उनके शौहर का चेहरा नहीं दिख रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए सना ने बेहद लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

विज्ञापन

सना ने लिखा ये कैप्शन

सना ने लिखा कि अल्हम्दुलिल्लाह, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैंने सबसे पवित्र स्थान-मदीना-में अपने वाजिद जी, अपने “विटामिन डब्ल्यू” से निकाह करने का सौभाग्य मिला है। सना के पोस्ट का पूरा कैप्शन पढ़ने के लिए आप इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट को देख सकते हैं। सना के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट्स के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यूजर्स ने दी बधाई

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि बहुत बढ़िया, आप दोनों को बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुबारक, मुबारक। तीसरे यूजर ने कहा कि आपको बहुत बधाई। एक और यूजर ने लिखा कि आप दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। एक अन्य ने कहा कि आपको आपकी न्यू लाइफ के लिए शुभकामनाएं। इस तरह कमेंट्स करके हर कोई सना को बधाई दे रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 11 साल बड़े बाबा से एक्ट्रेस ने रचाई शादी, मंडप में ही गले लग प्यार करने लगा कपल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola