सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म ने एंट्री कर दी है। जी हां, इस वक्त थिएटर्स में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर ‘एल2: एम्पुरान’ मौजूद है। इस फिल्म ने सिनेमघरों में आते ही अपना कब्जा कर लिया है और हर कोई इसी के बारे में चर्चा करता नजर आ रहा है। साथ ही फिल्म के विलेन को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं। इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस फिल्म में विलेन का रोल किसने निभाया है? आइए जानते हैं इनके बारे में…
‘एल2: एम्पुरान’ का विलेन कौन?
फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ के विलेन की बात करें तो इस फिल्म में विलेन का रोल किसी और ने नहीं बल्कि कोरियाई-अमेरिकी एक्टर रिक यून ने निभाया है। जी हां, रिक यून की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ में बतौर विलेन नजर आ रहे हैं। बता दें कि मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ में रिक ने शेन ट्रायड के नेता का रोल निभाया है। रिक यून ने फिल्म में बेहद कमाल का काम किया है और अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस किया है।
कोरियाई-अमेरिकी अभिनेता हैं रिक
इसके अलावा अगर रिक यून की बात करें तो रिक अमेरिका में पैदा हुए हैं और वो एक कोरियाई-अमेरिकी अभिनेता हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक एक्टर होने के अलावा रिक एक फिल्ममेकर, मार्शल आर्टिस्ट और राइटर भी हैं। रिक हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं और इसके पहले भी वो विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं।
‘एल2: एम्पुरान’ में विलेन के रोल में हैं रिक
गौरतलब है कि दो दिन पहले इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें एक शख्स पीठ करके खड़ा नजर आ रहा था। पोस्टर को देखने के बाद हर कोई यही बात कर रहा था कि आखिर ये कौन हैं? हालांकि, लोगों ने पहले कयास लगाए कि ये शायद बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हैं, लेकिन वो आमिर खान नहीं हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान यू.के. स्थित एक टैलेंट एजेंसी ने जानकारी दी थी कि इस फिल्म में रिक यून और एंड्रिया तिवादार नजर आ सकते हैं, लेकिन उस वक्त लोगों को कंफर्म नहीं था। हालांकि, फिल्म देखने के बाद अब ये कंफर्म हो गया है।
यह भी पढ़ें- प्रभास क्या सच में करने वाले हैं शादी, एक्टर को लेकर उड़ रही रूमर्स पर टीम ने दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines