आदित्य धर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया है. फिल्म को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ये रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म 5 दिनों में 150 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसमें रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. फिल्म के हर कैरेक्टर्स की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. अक्षय खन्ना तो सब पर भारी पड़ गए. रहमान डकैत के किरदार में अक्षय ने शानदार काम किया. इसी में से और किरदार काफी चर्चा में रहा, जिसने साइलेंटली रहकर रणवीर सिंह के साथ कराची में धमाका ही कर दिया.
गौरव गेरा ने साइलेंटली लूट ली महफिल
दरअसल, हम जिस रोल की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद आलम का है. फिल्म में मोहम्मद आलम भारते के स्पाई होते हैं, जो पाकिस्तान में बलोचों के बीच रहते हैं. वहीं, रणवीर सिंह भी उनके पास ही जाते हैं. जहां रणवीर सिंह को बवाल काटते हुए अग्रेसिव देखा गया है वहीं, मोहम्मद आलम का रोल प्ले कर रहे गौरव गेरा साइलेंटली अपने मिशन को अंजाम देते हैं. उनका शांत किरदार भी स्क्रीन पर छाप छोड़ जाता है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection Day 5: 6 साल में रणवीर सिंह की बड़ी हिट साबित होगी ‘धुरंधर’? पहुंची 150 करोड़ के पार
टीवी पर चुटकी बन कॉमेडी करते थे गौरव गेरा
गौरव गेरा इस फिल्म के जरिए लाइमलाइट में आने से पहले टीवी पर काम किया करते थे. उन्हें टीवी पर चुटकी के रोल में कॉमेडी करते हुए देखा गया था. उन्हें मोना सिंह के टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के लिए भी जाना जाता है. इसमें उनका नंदू का रोल था. चुटकी बनकर लोगों को हंसाने वाले एक्टर गौरव गेरा अब ‘धुरंधर’ में जासूस बनकर खूब रंग जमा रहे हैं और अपने अभिनय से लोगों को कायल कर दिया है.
‘धुरंधर’ में काम करने पर क्या बोले गौरव गेरा?
‘धुरंधर’ की रिलीज के बीच गौरव गेरा ने जूम को दिए इंटरव्यू में अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहे प्यार को देखकर वह भावुक हो गए हैं. इसे उन्हें अपने लिए अच्छा वक्त बताया और कहा कि वह इसी पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अभिनेता खुद को खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में काम करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि चुटकी जैसे किरदारों को प्ले करने के बाद वह ऐसे मौके का इंतजार कर रहे थे ताकि वह अपने अभिनय के अलग-अलग रंग को दिखा सकें. गौरव ने कहा कि कई बार एक्टर टाइपकास्ट हो जाता है तो लोगों को पता ही नहीं चल पाता है कि असल में वो क्या करने लायक है. वो मानते हैं कि ‘धुरंधर’ ऐसी फिल्म है, जिसके जरिए वह दर्शकों को खुद के बारे में बता पाए हैं, जिसे लोगों ने पहले कभी नहीं देखा.
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: इस साल स्क्रीन पर इन 7 नई जोड़ियों ने मचाई धूम, बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल, रहीं हिट
थाईलैंड में बना था ‘धुरंधर’ का सेट
इसके साथ ही ‘धुरंधर’ के सेट, शूटिंग और अपने रोल के लिए मेहनत पर बात करते हुए गौरव गेरा ने बताया कि इसकी शूटिंग थाईलैंड में की गई थी, जहां पाकिस्तान की लयारी जैसी जगह बना दी गई थी. जहां एक मार्केट तैयार किया गया था और इसे एक टाउन के जैसे सेट किया गया था. काफी बारीकियों के साथ ‘धुरंधर’ का सेट बनाया गया था.
वहीं, एक्टर ने फिल्म में पाकिस्तानी लोकल डायलॉग और लहजे पर बात करते हुए कहा कि पहले उन्होंने ऐसा किरदार प्ले किया था, जिसमें उन्हें मुल्तानी लहजा बोलना था. उनका कहना है कि वह इसे इसलिए कर पाए क्योंकि उनकी जड़ें मुल्तान से जुड़ी हैं. इसलिए लयारी के आदमी का बोलने का तरीका पकड़ना उनके लिए मुश्किल नहीं था. गौरव का कहना था कि आदित्य धर ने भी इसके लिए पूरी आजादी दी थी.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ या ‘धुरंधर 2’, किसकी मनेगी ईद 2026? आमने-सामने होंगे रणवीर सिंह-‘केजीएफ’ स्टार यश, जानिए रिलीज डेट
‘धुरंधर’ में कैसा है गौरव गेरा का किरदार?
अगर फिल्म ‘धुरंधर’ में गौरव गेरा के रोल के बारे में बात की जाए तो उन्होंने इसी इंटरव्यू में बताया कि वह पूरी फिल्म में आंखों से एक्ट करते हैं. फिल्म में मुख्य तौर पर उन्हें रणवीर सिंह की मदद करते हुए दिखाया गया है. वह भी फिल्म में जासूस होते हैं लेकिन साइलेंटली काम करते हैं. मूवी में दिखाया गया है कि वह लयारी में जूसवाले का रोल प्ले करते हैं लेकिन काम इंडिया के लिए. उनके कमाल के अभिनय की लोग तारीफ कर रहे हैं.
बहरहाल, ‘धुरंधर’ जोरदार कमाई कर रही है. फिल्म की एंडिंग में इसका सीक्वल का भी ऐलान किया जाता है. ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च, 2026 को ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा. बॉक्स ऑफिस पर उसका मुकाबला कन्नड़ एक्टर यश की ‘टॉक्सिक’ से होने वाला है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines