Who is Zaibunnisa Khan (KumKum): बॉलीवुड की हसीनाओं की जब भी बात होती है, तो कोई ना कोई ऐसा किस्सा जरूर सुनने में आता जो बेहद पॉपुलर होता है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की ‘कुमकुम’ के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने शादी के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी थी और वो देश छोड़कर विदेश में जा बसी थीं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये हसीना कौन थीं? जिन्होंने अपने करियर के पीक पर ऐसा फैसला लिया था। आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन थीं बॉलीवुड की ‘कुमकुम’?
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री जैबुन्निसा खान हैं, जो हिंदी सिनेमा में ‘कुमकुम’ के नाम से पॉपुलर थीं। लेजेंड्री डायरेक्टर गुरु दत्त ने कुमकुम को पेश किया था। 50 और 60 के दशक में जैबुन्निसा खान का जादू चलता था और उनकी फिल्में लोगों को बेहद पसंद आती थी। आज जैबुन्निसा खान हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फिर भी इनकी चर्चा होती है।
100 से ज्यादा फिल्में
भोजपुर सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कुमकुम ने हिंदी सिनेमा को ‘मदर इंडिया’ और ‘कोहिनूर’ समेत 100 से ज्यादा फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र की डेब्यू फिल्म भी जैबुन्निसा खान के साथ ही थी। कुमकुम बचपन से ही सिनेमा में जाना चाहती थी। उन्हें डांस से लेकर एक्टिंग का शौक था और उन्होंने अपने इस सपने को पूरा भी किया।
फिल्म ‘आर-पार’ से करियर की शुरुआत
साल 1954 में फिल्म ‘आर-पार’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कुमकुम ने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को अलिवदा कह दिया था। दरअसल, कुमकुम ने सज्जाद खान से शादी थी। सज्जाद खान, सऊदी अरब में काम किया करते थे। साल 1973 में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद कुमकुम ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था।
23 साल बाद आई थीं इंडिया
जी हां, शादी के बाद कुमकुम ने एक्टिंग को अलविदा कहा और वो अपने पति के साथ दुबई चली गई थीं। इसके बाद वो वहीं पर रहने लगी थी। जब कुमकुम की शादी को 23 साल हो गए, तो वो इंडिया वापस आई थीं। भारत आने के बाद भी कुमकुम को वहीं प्यार मिला था, लेकिन साल 2020 में 28 जुलाई को कुमकुम ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
यह भी पढ़ें- Alok Nath ही नहीं बेटा भी फंस चुका है कानूनी शिकंजे में, अभिनेता की टूट चुकी आदर्श पिता की इमेज
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
26 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines