Who is Walker Blanco: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में उनका नाम एक विदेशी लड़के के साथ जोड़ा जा रहा है। अनन्या के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के चर्चे इन दिनों हर तरफ हो रहे हैं। कुछ समय पहले अभिनेता आदित्य राय कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अब ऐसा लगता है कि अनन्या को उनका नया प्यार मिल चुका है। अनन्या अपने रिलेशनशिप को लेकर फिर से चर्चाओं में हैं। आखिर किसे डेट करने लगी हैं वॉकर ब्लैंको, इस रिपोर्ट में जानिए।
अनंत-राधिका की शादी में बटोरी सुर्खियां
पिछले कुछ समय से अनन्या पांडे फिल्मों में कम ही नजर आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और पर्सनल लाइफ की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में खूब मजे किए। इस शादी में अनन्या ने अपने नए प्यार को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं। यहीं से उनके नए रिलेशनशिप की खबरें सामने आईं। इस शादी में अनन्या वॉकर ब्लैंको के साथ नजर आईं, जिसके बाद उनके नए रिश्ते की अफवाहों को और हवा मिल गई है।
कौन हैं वॉकर ब्लैंको?
वॉकर ब्लैंको के बारे में जानकारी सामने आई है कि वो अमेरिका के शिकागो शहर से हैं और अपनी ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा मियामी और फ्लोरिडा में बिता चुके हैं। उन्होंने फ्लोरिडा के वेस्टमिंस्टर क्रिश्चियन स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से ये जानकारी मिली है कि वो अमेरिका में पूर्व मॉडल रहे हैं और उनका स्टाइल और पर्सनैलिटी कई लोगों को आकर्षित कर चुकी है।
अनन्या और वॉकर की मुलाकात और उनकी बॉन्डिंग को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान उनकी मौजूदगी ने अफवाहों को और हवा दी। इस शादी में अनन्या और वॉकर की साथ की तस्वीरें और उनकी बातचीत ने उनके रिलेशनशिप की चर्चा को और बढ़ावा दिया है।
प्रियंका चोपड़ा की राह पर अनन्या पांडे?
इस समय अनन्या पांडे की निजी जिंदगी को लेकर जो भी जानकारी सामने आ रही है, वो उनके फैंस और मीडिया के लिए एक बड़ा आकर्षण बन गई है। वॉकर ब्लैंको के साथ उनकी नई दोस्ती और रिलेशनशिप को लेकर अब हर कोई उत्सुक है। ऐसा लग रहा है जैसे अनन्या देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की राह पर निकल पड़ी हैं। प्रिंयका को भी जिस तरह से विदेशी लड़के निक जोनस से प्यार हुआ और फिर दोनों का प्यार शादी में बदला। खबरों की मानें तो प्रियंका की ही तरह अब अनन्या को भी विदेशी छोरे से इश्क हो गया है।
अब जैसे-जैसे समय बीतेगा, ये देखना दिलचस्प होगा कि ये नई जोड़ी कैसे अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक नजरों से दूर रखेगी या फिर खुलकर इसके बारे में बात करेगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव का सना मकबूल के जीतने पर शॉकिंग बयान, सुनकर आ जाएगा चक्कर!
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines