Wayanad Landslide, Mohanlal: एक तरफ गर्मी तो दूसरी ओर कुदरत का कहर बरस रहा है। इस वक्त देश के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। केरल के वायनाड (Wayanad Landslide) में चार दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश आफत बन गई। बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा रखी है। इस भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 344 जा पहुंची है और अभी भी 206 लोग अभी तक लापता हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अभी भी ऑपरेशन जारी है। इस बीच साउथ एक्टर मोहनलाल भी वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित के दौरे पर पहुंचे।
वायनाड पहुंचे अभिनेता मोहनलाल
बीते दिन यानी 3 अगस्त को मोहनलाल वायनाड पहुंचे और वहां का दौरा किया। इस दौरान एक्टर ने रेस्क्यू टीम की भी सराहना की। साउथ सुपरस्टार ने माहौल को देखते हुए दरियादिली दिखाई और आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुनर्वास कार्यों के लिए तीन करोड़ की मदद की अनाउंसमेंट कर दी है। बता दें कि मोहनलाल 122 टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। ना सिर्फ मोहनलाल बल्कि साउथ के कई और सितारे भी ऐसे हैं, जिन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए अपनी तिजोरी खोली है।
ममूटी और दुलकर सलमान ने भी की मदद
भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए Chief Minister Relief Fund में डोनेशन देते हुए मलयालम सुपरस्टार ममूटी और उनके बेटे दुलकर सलमान ने 25 लाख रुपये और 15 लाख रुपये की मदद की है। इस वक्त साउथ के सितारे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और लोगों के दुख को समझ रहे हैं। ममूटी का चैरिटेबल ट्रस्ट भी जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है और लोगों तक फूड आइटम, दवाइयां, कपड़े और दूसरी जरूरत की चीजें मुहैया कर रहा है।
रश्मिका मंदाना ने भी बढ़ाया हाथ
वायनाड में भूस्खलन से आहत हुए लोगों की मदद करने के लिए ‘एनिमल’ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी अपना हाथ बढ़ाया है। जी हां, एक्ट्रेस ने सीएम रिलीफ फंड में 10 लाख रुपये डोनेट किए हैं। गौरतलब है कि इस वक्त वायनाड और वहां के लोगों को मदद की जरूरत है। साउथ सितारें इस बात को बेहद गंभीरता से समझ रहे हैं और लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पति से खफा हैं Dalljiet Kaur… दिल नहीं दिमाग से लिया काम, Nikhil Patel भुगतेंगे अंजाम?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines