War 2 Trailer: (By Ashwani Kumar) ओह माय गॉड, जैसा सोचा नहीं, जैसा कभी देखा नहीं… ‘वॉर 2’ के ट्रेलर ने इतने झटके दिए हैं कि दिमाग हिल जाए…। कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट है, मेजर कबीर धारिवाल जो कैरेक्टर ऋतिक रोशन प्ले कर रहे हैं, वो बागी हो गया है, इंडिया फर्स्ट उसके लिए भी है, लेकिन रॉ के खिलाफ वो खड़ा हो गया है। कबीर के बागी होने के कनेक्शन सीधे कैप्टन खालिद से जुड़े हैं, यानी वॉर के फर्स्ट पार्ट में टाइगर श्रॉफ की डेथ से…। वैसे ‘वॉर’ के एंड में ये दिखा दिया गया था कि ऑपरेशन खत्म होने के बाद मेजर कबीर अंडरग्राउंड हो गया था और अब वो शाओलिन टेंपल में रहता है, एक वुल्फ यानी भेड़िए के साथ… इस शाओलिन टेंपल में कबीर पर हमला होता है।
एक है दोनों एजेंट्स का मकसद
जिस तरह से 2 मिनट 35 सेकेंड के ‘वॉर 2’ के ट्रेलर को स्टैब्लिश किया गया है, वहां दो एंजेंट्स- दो वॉरियर… मेजर कबीर और एजेंट विक्रम। एजेंट विक्रम के कैरेक्टर में तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हैं, उन दोनों के लिए प्रिमाइस सेट किया जाता है। आदित्य चोपड़ा की स्टोरी, श्रीराम राघवन के स्क्रीनप्ले में दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों ही एजेंट्स का मकसद एक है- इंडिया फर्स्ट, लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे के खिलाफ आकर खड़े हो जाते हैं और इस टकराव की वजह, कहीं ना कहीं कर्नल सुनील लुथरा हैं। आशुतोष राणा इस कैरेक्टर के प्ले कर रहे हैं, जो रॉ के ज्वाइंट सेक्रेट्री हैं।
VFX और एक्शन सीक्वेंसेस ने ‘वॉर 2’ का स्केल बनाया इंटरनेशनल
इंटरनेशल एक्शन क्रू के साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने जो जबरदस्त सीन्स शूट किए हैं, ट्रेलर में उसकी झलक देखकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं। VFX का काम इस बार बेहद शानदार है, पूरा IMAX फीलिंग ‘वॉर 2′ के ट्रेलर से आ रहा है। स्पेन के सालामांका का कार चेज सीक्वेंस, आबू धाबी में बोट चेज सीक्वेंस, शाओलिन मानेस्ट्री में कातिलाना फाइट, इटली में रोमांटिक से लेकर एक्शन सीक्वेंसेस तक… जापान और रशिया के शूट सीक्वेंस… ये सब मिलकर’ वॉर 2′ का स्केल पूरा इंटरनेशनल बना रहे हैं। ऋतिक रोशन को ‘वॉर 2’ में देखकर रौंगटे खड़े हो रहे हैं। स्क्रीन प्रेजेंस से लेकर, इंटेंस सीन्स, रोमांस, एक्शन, डांस- उनका कोई मुकाबला ही नहीं है। या रूकिए है- जूनियर एनटीआर को एजेंट विक्रम के तौर पर प्रेजेट करने का यशराज फिल्म्स का आईडिया शानदार है। जूनियर एनटीआर को जब ट्रेलर में बेयर बॉडी दिखाया जाता है, तो वो पूरा सीटिमार मोमेंट है। इमोशनल और एक्शन सीन्स दोनों में जूनियर एनटीआर धमाकेदार लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Saiyaara हिट होते ही क्यों ट्रोल हुई Aneet Padda? एक्ट्रेस का बदला बिहेव देख यूजर्स ने लगाई क्लास
कियारा के ग्लैमरस और एक्शन सीन्स बने ट्रेलर के हाइलाइट
कियारा आडवाणी के कैरेक्टर के डायमेंशन, ‘वॉर 2’ में जबरदस्त हैं। जाहिर है टीजर से लेकर ‘वॉर 2’ के ट्रेलर के फर्स्ट पार्ट तक, कियारा को कबीर धारीवाल के साथ रोमांटिक एंगल में दिखाया गया है, फिर अचानक वो कबीर के खिलाफ नजर आती हैं। एक मिलिट्री कैडेट के तौर पर सिर्फ एक फ्रेम में उनको स्टैब्लिश किया गया है, लेकिन कियारा जितनी ग्लैमरस और खूबसूरत लगी हैं, उनके इमोशनल और एक्शन सीन्स भी ट्रेलर के हाईलाइट हैं। 14 अगस्त को ‘वॉर 2’ रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर नॉर्थ-साउथ दोनों मार्केट में जैसे आग लगी हुई है। यशराज स्पाई यूनीवर्स में इस फिल्म का, जो क्रेज है, वो इससे पहले सिर्फ ‘पठान’ का था। क्या कमाल की हाईप है, मगर 14 अगस्त को ही थलाईवा रजनीकांत की मच अवेटिड फिल्म ‘कुली’ भी रिलीज हो रही है। लोकेश कनगराज की ‘कुली’ में आमिर खान भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर इंडीपेडेंस वीक में तहलका मचने वाला है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines