DJ Unk Passed Away: एक तरफ सैफ अली खान पर जानलेवा हमले से फैंस दुखी हैं। दूसरी तरफ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी खबर आ रही है, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। फेमस रैपर एंथोनी लियोनार्ड प्लैट जिन्हें डीजे अनक के नाम से उनके फैंस जानते थे उनका 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर को रैपर की पत्नी शेरकिता लॉन्ग-प्लैट ने फैंस के साथ शेयर किया है। एक पोस्ट के जरिए शेरकिता ने बताया है कि उनके पति डीजे अनक इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। हालांकि उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।
पत्नी ने की मौत की पुष्टि
रैपर एंथोनी लियोनार्ड प्लैट उर्फ डीजे अनक की पत्नी शेरकिता लॉन्ग-प्लैट ने पति की मौत की पुष्टि करते हुए लिखा, ‘कृपया मेरा और मेरी फैमिली का सम्मान करें। मैंने अभी-अभी अपने पति को खोया है। मेरे बच्चों ने अपने पिता को खोया है। हमारा जीवन कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी एंथनी।’ रैपर के निधन की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
हिट ट्रैक का बन चुके हिस्सा
जाहिर है कि एंथनी लियोनार्ड प्लैट के नाम से जन्मे हिप-हॉप आइकन डीजे अनक ने साल 2006 के हिट ट्रैक ‘वॉक इट आउट’ और ‘2 स्टेप’ के पीछे काम किया था। उनके निधन की खबर को सुनकर को-स्टार्स और फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस बीच डीजे मोंटे ने रैपर डीजे अनक के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ‘RIP अनक, ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हम एक हिस्ट्री कायम करने में सफल हुए थे।’
फैंस को लगा झटका
डीजे अनक के फैंस भी उनके निधन पर उन्हें पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘डीजे अनक आपको ऐसा सॉन्ग देने के लिए थैंक्स, जो कई यंगस्टर्स के कॉलेज एक्सपीरियंस का साउंड ट्रैक बनाया। हम उनके परिवार और दोस्तों के लिए अपना प्यार और सांत्वना की प्रार्थना भेजते हैं।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अरे यार.. मैं कुछ दिन से वॉक इट आउट सुन रहा था। भगवान करे कि उनका म्यूजिक हमेशा जिंदा रहे और हमारे दिलों से निकलकर हमारी यादों में समा जाए।’ इस तरह से फैंस डीजे अनक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
50 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 hr agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
3 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
4 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
5 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
6 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
6 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines