हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vivian Dsena का असली चेहरा! चुम-करण को नहीं किया इनवाइट, बुलाने पर नहीं आए दिग्विजय राठी

Vivian Dsena: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को उसका विनर मिल गया है। इस बार करणवीर मेहरा ने शो को जीता है। करण के शो जीतने से कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आ रहा है। कुछ लोग विवियन तो कुछ रजत को विनर बता रहे हैं।

विज्ञापन
Digvijay Singh Rathee

Vivian Dsena: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 खत्म हो चुका है। शो को उसके 18वें सीजन का विनर मिल गया है। इस बार करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम की है। शो खत्म हो गया है, तो जाहिर है कि अब सभी आफ्टर पार्टी कर रहे हैं। हाल ही में विवियन डीसेना ने भी पार्टी रखी और इस पार्टी में उन्होंने दिग्विजय राठी को भी बुलाया, लेकिन वो नहीं गए।

इंटरनेट पर सामने आया वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे एक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक मीडियाकर्मी ने दिग्वियज से पूछा कि आप विवियन की पार्टी में नहीं दिखे, तो इसका जवाब देते हुए दिग्विजय ने कहा कि हां, यार मुझे बुलाया तो था, लेकिन फिर मुझे समझ नहीं आया कि क्यों बुलाया था? क्या सोचकर बुलाया था? उन्हें लगा था शायद मैं आ जाऊंगा। इसके बाद दिग्वियज हंसते हैं।

चुम और करण भी नहीं आए

गौरतलब है कि विवियन की इस पार्टी में चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, यामिनी मल्होत्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह और ईडन रोज नजर आए, लेकिन न्यौता मिलने के बाद भी दिग्वियज राठी इस पार्टी में नहीं गए। अब जिसे इनविटेशन मिला वो तो गया नहीं और जिसे बुलाया ही नहीं उससे पूछा जा रहा है कि आप पार्टी में क्यों नहीं गए? हम बात कर रहे हैं चुम और करण की।

विज्ञापन

चुम और करण को नहीं बुलाया

जी हां, विवियन डीसेना की इस सक्सेस पार्टी में चुम और करण भी नजर नहीं आए, लेकिन जब चुम से इसके बारे में सवाल किया गया, तो चुम ने कहा कि बुलाया नहीं तो कैसे दिखूंगी? बता दें कि इनके अलावा इस पार्टी में टीवी के कई सेलेब्स नजर आए। गौरतलब है कि हाल ही में बिग बॉस 18 का फिनाले खत्म हुआ है और शो को उसके 18वें सीजन का विनर भी मिल गया है।

करणवीर ने जीता बिग बॉस 18

इसी के साथ अगर विवियन की बात करें तो माना जा रहा था कि विवियन डीसेना ही शो के 18वें सीजन के विनर बनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो पहले रनर-अप बनकर सामने आए। बिग बॉस 18 के खिताब को करणवीर ने अपने नाम किया है। विवियन के शो ना जीतने से फैंस भी मायूस हुए हैं। पूरे सीजन में विवियन ने बेहद कमाल का गेम खेला, लेकिन इसके बाद भी उनका शो ना जीतना लोगों को पसंद नहीं आया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Paatal Lok 2 का वो पुलिस ऑफिसर, जिसने कभी किया हैरान, तो कभी जीता दिल, कौन हैं Ishwak Singh?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola