Vivian Dsena, Vahbiz Dorabjee: इन दिनों टीवी के फेमस एक्टर विवियन डीसेना बिग बॉस 18 में नजर आ रहे हैं। शो में विवियन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि विवियन अपनी बीती निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, विवियन की एक्स वाइफ वाहबिज दोराबजी ने हाल ही में अपने तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही की बातों का खुलासा भी किया है। आइए जानते हैं कि विवियन की एक्स वाइफ ने अब ऐसा क्या कहा है, जिससे वो और विवियन फिर से चर्चा में आ गए हैं।
तलाक के बाद डिप्रेशन में थीं वाहबिज
दरअसल, हाल ही में वाहबिज दोराबजी ने गलाटा इंडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने तलाक पर भी बात की। इस दौरान वाहबिज दोराबजी ने बताया कि एक टाइम ऐसा भी था, जब वो डिप्रेशन में रही थीं और ये दो-तीन साल तक चलता रहा। वो टाइम ऐसा था जब मुझे लेकर ना जाने क्या-क्या लिखा गया, जिसको जो समझ आया उसने वो कहा।
घर से भी नहीं निकलती थी
वाहबिज दोराबजी ने कहा कि वो टाइम ऐसा था जब मैं दो-तीन साल तक डिप्रेशन में थी और उस समय मैं घर से बाहर भी नहीं निकलती थी। अगर मैं कहीं भी जाती थी या किसी के साथ घर से निकलती थी, जो पता नहीं क्या-क्या लिखा जाता था। मुझे लेकर एक फेक इमेज बनाई जा रही थी और जब मुझे इसके बारे में समझ आया, तो मैंने इस पर बात की।
लोगों ने मुझे ही गलत समझा
इसके आगे वाहबिज ने बताया कि भले ही मेरा परिवार प्रोग्रेसिव है, लेकिन ये समान ऐसा नहीं है। तलाक के बाद उन्हें भी कई चीजों का सामना करना पड़ा। बात करते हुए एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर ना कहकर बातों-बातों में कहा जब उनका तलाक हुआ था तो लोगों ने उन पर भी आरोप लगाए और ना जाने क्या-क्या कहा। लोगों ने तो यहां तक कहा कि शायद मैंने ही कुछ गलत या ऐसा किया होगा, जिससे तलाक लेना पड़ा।
सही पार्टनर की तलाश में वाहबिज
इतना ही नहीं बल्कि जब लोग उन्हें तलाकशुदा वाले टैग्स से बुलाते थे, तो वो इससे भी बहुत दुखी होती थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें समझ में आया कि इसमें उनकी गलती नहीं है बल्कि लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इसमें उनके पेरेंट्स ने हमेशा उनका साथ दिया और कभी उनसे ये नहीं कहा कि घर वापस मत आना। ये किसी के भी साथ हो सकता है। बता दें कि तलाक के बाद विवियन ने दो दूसरी शादी कर ली, लेकिन वाहबिज ने अभी तक दूसरी शादी नहीं की है। वो एक अच्छे पार्टनर का वेट कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- कैंसर से जूझ रही Hina Khan का स्क्रीनिंग में किसने रखा ख्याल? Do Patti देखने पहुंचीं थीं
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
29 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines