Vivek Agnihotri: बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक अंदाज और बयान के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो वे लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। अवॉर्ड शोज, इवेंट्स में उन्हें कम ही देखने को पाएंगे। ऐसे में उन्होंने हाल ही में हुए फिल्म फेयर अवॉर्ड को लेकर तंज कसने के साथ ही साथ एक लंबे चौड़े नोट में अवॉर्ड शो को लेकर कई बातें भी कही जिसने सबका ध्यान खींच लिया। फिल्म फेयर को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद डायरेक्टर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
बॉयकॉट करने की दी सलाह (Vivek Agnihotri)
“द कश्मीर फाइल्स” डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। डायरेक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म फेयर अवॉर्ड पर तंज कसने के साथ उसको बॉयकॉट करने की बात कह डाली है। उन्होंने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बेस्ट डायरेक्टर के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन का एक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के अवॉर्ड शोज पर भी भड़ास निकाली है।
ट्वीट कर निकाली भड़ास
विवेक ने लिखा है, “ मुझे मीडिया से पता चला कि द कश्मीर फाइल्स को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है लेकिन मैं विनम्रतापूर्वक इन अनैतिक और सिनेमा विरोधी पुरस्कारों का हिस्सा बनने से इनकार करता हूं।
स्टार्स के अलावा किसी का कोई चेहरा नहीं- विवेक अग्निहोत्री
इसकी वजह है कि फिल्मफेयर के मुताबिक स्टार्स के अलावा किसी का कोई चेहरा नहीं है। कोई मायने नहीं रखता इसलिए फिल्मफेयर की चापलूस और अनैतिक दुनिया में संजय भंसाली या सूरज बड़जात्या जैसे मास्टर निर्देशकों का कोई चेहरा नहीं है। संजय भंसाली आलिया भट्ट की तरह दिखते हैं, सूरज मिस्टर बच्चन की तरह और अनीस बज्मी कार्तिक आर्यन की तरह। ऐसा नहीं है कि एक फिल्म निर्माता की गरिमा फिल्मफेयर पुरस्कारों से आती है लेकिन इस अपमानजनक व्यवस्था को समाप्त होना चाहिए।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
12 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
14 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
17 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
18 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
19 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
19 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
20 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
20 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
21 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines