हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अगले साल बंगाल में चुनाव है, तो अभी क्यों रिलीज की जा रही The Bengal Files, डायरेक्टर ने क्या कहा?

The Bengal Files: मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर को हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर के बाद फिर से विवाद हो गया। अब विवेक ने बताया है कि इस फिल्म को अभी क्यों रिलीज किया जा रहा है?

विज्ञापन
The Bengal Files अभी क्यों रिलीज हो रही? image credit- instagarm

The Bengal Files: मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर हुआ विवाद अभी भी कम नहीं हुआ है। हाल ही में ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज किया गया और इस दौरान कोलकाता में बवाल देखने को मिला, जिसके बाद फिल्म को लेकर हुआ विवाद एक बार फिर गर्म हो गया। इस बीच अब विवेक अग्निहोत्री ने बताया है कि फिल्म को अभी क्यों रिलीज क्या जा रहा है?

अभी क्यों रिलीज की जा रही ‘द बंगाल फाइल्स’?

हाल ही में ‘द बंगाल फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एएनआई से बात की। इस दौरान जब विवेक से पूछा गया कि अगले साल बंगाल में चुनाव है, फिल्म को अभी क्यों रिलीज किया जा रहा है? थोड़ा पहले या बाद में रिलीज की जा सकती थी। इस पर जवाब देते हुए विवेक ने कहा कि भारत में कभी भी फिल्म रिलीज करो, कोई ना कोई इलेक्शन चलता रहता है, जो लोग ये बोल रहे है वो बहुत मुर्ख लोग हैं।

क्या बोले विवेक?

विवेक ने कहा कि मुझे बताओ अभी इलेक्शन कौन-सा है? बिहार का है, बंगाल का कहां है? उन्होंने कहा कि मैं इतना पागल नहीं हूं, अगर मुझे बंगाल चुनाव के पास रिलीज करनी होती, तो मैं जनवरी-फरवरी में इसे रिलीज करता, जब पूरा माहौल गर्म होता। बिहार इलेक्शन के पहले क्यों रिलीज करूंगा? जब पूरा फोकस बिहार के ऊपर है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

विवेक ने आगे कहा कि दूसरी बात ये है कि इंडिया में कोई ना कोई इलेक्शन चलता रहता है, तो मैं इसमें क्या कर सकता हूं? इसके अलावा अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 5 सितंबर 2025 को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?

यह भी पढ़ें- Aryan Khan की सीरीज के प्रिव्यू का एक्स रिव्यू, The Ba***ds Of Bollywood पर पब्लिक की राय क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें