Virat Kohli And Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। फैंस भी इस क्यूट जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। फिलहाल अनुष्का पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर चल रही हैं। वहीं विराट कोहली टेस्ट मैच को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। इस बीच उन्होंने 2022 एशिया कप से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा शेयर किया है।
उन्होंने बताया कि एशिया कप के दौरान शतक बनाने के बाद उन्होंने अनुष्का के साथ बातचीत की तब उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। इस मील के पत्थर ने सिर्फ उनका पहला टी 20 शतक चिन्हित नहीं किया बल्कि मूल्यवान जिंदगी का एक सबक भी दिया और इसे वो अपनी बेटी वामिक को देना चाहते हैं।
विराट कोहली ने शेयर किया खास पल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने जतिन सप्रू के साथ बातचीत में साल 2022 एशिया कप को याद किया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ शतक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक से वंचित क्रिकेटर के लिए दो साल का वनवास खत्म कर दिया। मैच के दौरान जब वह 94 के स्कोर के पास पहुंचे, तब उन्हें एहसास हुआ कि वो मंजिल के करीब आ गए हैं, जो उन्हें इतने साल से नहीं मिल रही थी। एक छक्का लगाने के बाद आखिरकार शतक पूरा हुआ। क्रिकेटर ने बताया कि वो पल उनके लिए अवास्तविक जैसा था।
यह भी पढ़ें: घटिया रोल से करियर की शुरुआत, चाहती थी रिलीज न हों फिल्म, ‘प्रधान’ बन जीता दिल
शतक के पीछे 2 साल की मेहनत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मील के पत्थर तक पहुंचने में विराट कोहली की दो साल की कड़ी मेहनत और लालसा थी, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। क्रिकेटर ने कहा, ‘जब मैं उस पल में पहुंचा था, मैं बहुत हंसा था। इस पल के लिए दो साल से रो रहा था। इस पल को जब मैंने अनुष्का के साथ शेयर किया तो मुझे इसके पीछे की मेहनत फिर से याद आ गई और मैं इमोशनल हो गया। उससे बात करते वक्त मेरी आंखों में आंसू आ गए थे।’
बातचीत के दौरान विराट कोहली ने यह भी कहा कि अपने करियर के एक महत्वपूर्ण जीवन का सबक वो अपनी बेटी वामिका को देना चाहते हैं। उनका मानना है कि सच्चे इरादे से अगर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता पीछे-पीछे दौड़ी चली आती है। विराट ने कहा कि यह सिद्धांत सिर्फ खेल पर नहीं बल्कि निजी जिंदगी पर भी लागू होता है। लगातार प्रयास और समर्पण यह दोनों ऐसे घटक हैं, जो चुनौतियों के जरिए व्यक्ति को दिशा दिखाते हैं।
अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि विराट कोहली इस वक्त इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्हें आखिरी बार पर्दे पर फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। इसके बाद वो अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘कला’ के एक गाने में कुछ मिनट के लिए नजर आई थीं। फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल अनुष्का क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ से जल्द ही वापसी करेंगी।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
6 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
7 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
11 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
12 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
12 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
13 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
14 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
23 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines