Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस वक्त काफी लाइमलाइट बटोर रहा है। ऐसी चर्चा है कि ये शो अगले महीने जुलाई में टीवी पर दस्तक देगा। इसके लिए मेकर्स लगातार सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ‘वायरल भाभी’ हेमा शर्मा से अलग हो चुके पति गौरव सक्सेना को ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया है। बता दें कि हेमा शर्मा ‘बिग बॉस 18’ की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। ये बात अलग है कि पहले ही हफ्ते में उन्हें जनता के वोटों ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
बिग बॉस 19 के लिए किया अप्रोच
इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने हेमा शर्मा से अलग हो चुके पति गौरव शर्मा को अप्रोच किया है। हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर गौरव बिग बॉस 19 का हिस्सा बनते हैं तो हेमा शर्मा और उनके अलगाव और इल्जामों से जुड़े कई किस्से बाहर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Panga’ में क्या दिखेंगे देवोलीना भट्टाचार्जी-शाहनवाज शेख? ये जोड़ियां भी आएंगी नजर!
विवादों में रही पर्सनल लाइफ
जाहिर है कि बिग बॉस 18 से बाहर आने के बाद हेमा शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों में रही थीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए गौरव सक्सेना पर कई आरोप लगाए थे। वहीं दूसरी ओर गौरव ने आरोप लगाते हुए दावा किया था कि हेमा ने उन्हें उनके बेटे से दूर रखा था। उन्होंने यह भी कहा था कि हेमा शर्मा की ओर से उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए गए हैं।
इन सेलेब्स के नाम भी चर्चा में
बिग बॉस 19 के लिए फिलहाल अब तक कई सेलिब्रिटी के नाम सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेजी शाह, राम कपूर, गौतमी कपूर, अपूर्वा मुखीजा, मिकी मेकओवर उर्फ साहिल, मून बनर्जी, खुशी दूबे, अरिश्फा खान और मुनमुन दत्ता को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है।
प्रोमो शूट पर आया अपडेट
पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार बिग बॉस 19 को बनिजय के बजाय एंडेमोल शाइन इंडिया निर्मित करेगा। सलमान खान हमेशा की तरह इस सीजन को भी होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस महीने जून के आखिर तक वह बिग बॉस 19 के लिए प्रोमो शूट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
12 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
16 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
18 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
20 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines