कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने एयर इंडिया को अपनी भड़ास निकाली है। वीर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। वीर ने एयर इंडिया को खराब सर्विस के लिए जमकर लताड़ा है और बताया है कि कैसे लाखों खर्च करने के बाद उन्हें वो सुविधाएं नहीं मिली, जिसमके लिए उन्होंने इतना खर्चा किया था। आइए जानते हैं कि वीर ने क्या-क्या कहा है?
वीर दास ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, वीर दास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब लंबा-चौड़ा है। अपने पोस्ट में वीर ने लिखा कि डियर @एयरइंडिया, मैंने हमेशा आपकी सर्विस और केबिन क्रू को अच्छा माना है। इस पोस्ट को लिखते हुए मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। मेरी वाइफ और मैंने अपनी फ्लाइट के दौरान व्हील चेयर बुक की क्योंकि उसके पैर में फ्रैक्चर है जो अभी भी ठीक हो रहा है।
एक सीट के लिए 50 हजार रुपये
वीर ने आगे लिखा कि हम दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे हैं और एक सीट के लिए 50 हजार रुपये दिए हैं, लेकिन इसके बदले टूटी टेबल और टूटा लेग रेस्ट दिया गया। उसकी सीट में सीधी नहीं है और दो घंटे की देरी से हम दिल्ली पहुंचे और हमें सीढियों के जरिए जाने के लिए कहा गया जबकि हमने व्हील चेयर के लिए प्री-बुकिंग की थी। मैंने प्लेन की एयर होस्टेस से अपनी वाइफ की हेल्प करने के लिए क्योंकि मेरे पास चार बैग थे।
किसी ने नहीं सुनी
वीर ने कहा कि एयर होस्टेस ने कोई जवाब नहीं दिया और ऐसे रिएक्ट किया, जैसे उन्होंने कुछ सुना ही नहीं। इसके बाद जब नीचे आने पर मैंने एयर इंडिया के एक स्टाफ सदस्य को बताया कि हमारे साथ क्या हुआ, तो उसने भी जवाब में कहा कि सर क्या करें… सॉरी। वीर ने पोस्ट में आगे और क्या कहा है इसके लिए आप उनके पोस्ट को भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘लड़ाई के ग्राउंड में…’, Ranveer Allahbadia ने कमबैक के बाद शेयर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines