Vindu Dara Singh Reaction: बॉलीवुड एक्टर बाबिल खान अपने एक वायरल वीडियो के बाद से टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। हालांकि उस वीडियो पर एक्टर और उनकी टीम की ओर से सफाई दी जा चुकी है। बॉलीवुड से टीवी स्टार तक एक्टर्स बाबिल के सपोर्ट में आ चुके हैं। अब विंदू दारा सिंह ने उनके वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बाबिल खान की तारीफ तो की है लेकिन उन्हें एक खास सीख भी दी है। विंदू ने कहा है कि आज भले बाबिल खान को पूरी दुनिया नहीं पहचानती हो लेकिन एक दिन ऐसा होगा। उस वक्त उन्हें वीडियो बनाने के लिए पछतावा होगा।
बाबिल को पूरी दुनिया पहचानेगी
इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में जब विंदू दारा सिंह से बाबिल खान के वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘बाबिल खान स्टारकिड हैं। वह सुपरस्टार के बेटे हैं। लेकिन जब आप उदास होते हैं, जब सोशल मीडिया पर नहीं जाना चाहिए। जब आप डिप्रेशन में हों तब सोशल मीडिया से दूर रहें।’
विंदू दारा सिंह ने कहा, ‘हम सब बहुत लकी हैं कि हम इंडिया में हैं। बॉलीवुड में इतना आगे तक आए हैं कि हमें लोग पहचान रहे हैं। ये हमारे लिए बहुत है। बाबिल खान को अभी पूरी दुनिया नहीं पहचानती है लेकिन एक दिन जरूर पहचानेगी। उस दिन इस वीडियो पर उसे पछतावा होगा। इस तरह का वीडियो बनाना एक गलती है क्योंकि ये आपके पीछे जिंदगी भर तक के लिए पड़ा रहेगा।’
यह भी पढ़ें: Babil Khan के वीडियो पर Ananya Panday का आया रिएक्शन, क्या बोलीं रिद्धि डोगरा?
बाबिल खान का वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि बाबिल खान का बीते दिन रविवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बुरी तरह से फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए थे। इस वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड को फेक और खराब बताया था। यही नहीं उन्होंने कुछ एक्टर्स के नाम लेते हुए कहा था कि ‘बॉलीवुड फर्जी है, जिसमे मैंने काम किया।’
इसके अलावा उन्होंने अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, राघव जुयाल और सिंगर अरिजीत सिंह जैसे स्टार्स का नाम लिया था। हालांकि वीडियो चर्चा में आने के बाद बाबिल की टीम ने सफाई दी थी कि एक्टर का मकसद इन स्टार्स की आलोचना नहीं बल्कि उनकी सराहना करना था।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines