बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 27 जून को 42 साल की उम्र में उनका कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। शेफाली को 2002 में आए सुपरहिट गाने ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त पहचान मिली थी और तभी से लोग उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानने लगे। इस गाने से उन्हें लॉन्च करने वाले डायरेक्टर राधिका राव और विनय सप्रू ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
डायरेक्टर को पहली बार यूं मिली थीं शेफाली
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में राधिका और विनय ने शेफाली से जुड़ी कुछ पुरानी बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि दो दशक पहले जब वो किसी नए चेहरे की तलाश कर रहे थे, तभी एक दिन बांद्रा के लिंकिंग रोड से गुजरते वक्त उन्होंने एक लड़की को देखा जो स्कूटर पर थी और अपनी मां को गले लगा रही थी। राधिका को वो लड़की खास लगी और दोनों ने गाड़ी रोकी और शेफाली से बात की। उन्होंने शेफाली को अपने ऑफिस बुलाया और वहीं से उनके सफर की शुरुआत हुई।
एक्टिंग का अनुभव नहीं था
विनय सप्रू ने बताया कि जब शेफाली उनके ऑफिस पहुंचीं, तब उन्हें एक्टिंग का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन उनका चेहरा, उनकी मासूमियत और उनकी बात करने का तरीका उन्हें बहुत पसंद आया। उन्होंने कहा कि शेफाली कॉलेज से लौटकर रोज एक कमरे में आकर रिहर्सल करती थीं और धीरे-धीरे किरदार में ढलती गईं।
‘हमेशा रहेगी कांटा लगा गर्ल’
विनय ने भावुक होकर कहा कि कहते हैं कि भगवान जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद करता है, उन्हें जल्दी अपने पास बुला लेता है। शेफाली हमारे लिए हमेशा ‘कांटा लगा गर्ल’ ही रहेंगी।
शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार 28 जून को किया गया। उनके अचानक हुए निधन से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग लोग बेहद दुखी हैं।
ये भी पढ़ें – ‘The Traitors’ के बाद अंशुला कपूर को हुआ PTSD, एक्ट्रेस ने शो पर लगाया आरोप
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
42 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines