Vikrant Massey Film 12th Fail: इन दिनों अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म ’12th. Fail’ सिनेमाघरों में मौजूद है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है और जमकर कमाई कर रही है। दर्शकों को भी फिल्म खूब पसंद आ रही है।
इस बीच अब इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि विक्रांत मैसी की इस फिल्म को ‘ऑस्कर’ के लिए भेज दिया गया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा इसकी जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद विक्रांत ने शेयर की है।
यह भी पढ़ें- Randeep Hooda ने दी खुशखबरी, एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग किया शादी का ऐलान, जानें कौन है लिन लैशराम?
विक्रांत मैसी ने किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में अभिनेता विक्रांत मैसी ने ‘साहित्य आजतक’ पर इसका खुलासा किया है। एक्टर ने इस दौरान अपने संघर्ष के बारे में भी बताया और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में मैंने जर्नी तब शुरू की थी जब वह सिर्फ 15 साल के थे। उन्होंने कहा कि उन्हें काम की तलाश करने के लिए मजबूर होना पड़ा और वह नहीं चाहते थे कि उनकी कॉलेज की फीस उनके पिता पर बोझ बने।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
’12वीं फेल’
बता दें कि टीवी से अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता ने विक्रांत ने यह भी बताया कि वह एक डांसर हैं और उन्होंने ‘श्यामक डावर’ से इसे सीखा भी है। विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मनोज की भूमिका निभाई है और मेधा शंकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। ’12वीं फेल’ अनुराग पाठक के उपन्यास पर आधारित है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की जीवन यात्रा पर आधारित है।
शुभमन गिल ने भी की फिल्म की तारीफ
इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के तो टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल भी फैन हो गए थे। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया था और लिखा था कि बहुत प्रेरणादायक फिल्म है- 12th फेल। जो बताती है कि भारत क्या है। ये फिल्म युवाओं को जरूर देखनी चाहिए। गिल ने लिखा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी हार नहीं माननी चाहिए।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines