Jiohotstar Trending Movie: फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर भी टॉप ट्रेंडिंग बन जाती हैं. इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं होती हैं जो सच्ची घटना पर आधारित होती हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसे भारत सरकार नेशनल अवॉर्ड भी दे चुकी है. बॉलीवुड की इस फिल्म में आपको रियल स्टोरी देखने को मिलेगी जो आपको मोटिवेट करेगी. विक्रांत मैसी की ये फिल्म बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. जी हां हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ ही है. ओटीटी पर रिलीज होते ही ये फिल्म सबकी फेवरेट बन गई थी. चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक रियल IPS अफसर की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में इस आईपीएस अफसर का किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया है, जिनका नाम मनोज कुमार शर्मा होता है. कहानी की शुरुआत मनोज से होती है, जो मध्य प्रदेश के चंबल के रहने वाला होता है. मनोज 12वीं की परीक्षा में फेल हो जाता है. इसके बाद वो एक बार फिर परीक्षा देने जाता है तो स्कूल में बच्चे नकल कर रहे होते हैं. इसी दौरान नए डीपीएस दुष्यन्त सिंह वहां आ जाते हैं और नकल बंद करा देते हैं. साथ ही वो मनोज को मोटिवेशन देते हैं.
IPS बनने की स्ट्रगल
मनोज की लाइफ में यहीं से ट्विस्ट आता है और वो बिना नकल किया 12वीं की परीक्षा पास कर लेता है. इस बार मनोज पास हो जाता है और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए दिल्ली चला जाता है. मनोज अपने IPS बनने के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देता है. इसी बीच उसकी लाइफ में श्रद्धा जोशी की एंट्री होती है और वो श्रद्धा से प्यार करने लगता है. श्रद्धा भी मनोज को पढ़ाई करने के लिए मोटिवेट करती है और ये ही वजह होती है कि मनोज आखिर में आईपीएस की परीक्षा को क्लियर कर, आईपीएस बन जाता है. फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स जानने के लिए आपको ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर देखनी होगी.
यह भी पढ़ें: The Raja Saab के सितारों की फीस हुई रिवील, प्रभास से संजय दत्त तक ने कितनी वसूली रकम?
फिल्म में कौन-कौन?
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आए हैं. विक्रांत मैसी के साथ-साथ फिल्म में मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, प्रियांशु चटर्जी और विकास दिव्यकीर्ति मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म ने ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी. वहीं इस फिल्म के लिए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला. इसके साथ ही ’12वीं फेल’ को बेस्ट फिचर फिल्म का भी नेशनल अवॉर्ड मिला.
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
43 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines