बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपनी स्ट्रीमिंग को लेकर चर्चा में आ गया है। जब से गॉसिप गलियारों में हलचल शुरू हुई है कि यह रियलिटी शो इस साल जुलाई, 2025 से दस्तक देगा तो सेलिब्रिटी के अप्रोच को लेकर खबरें भी आनी शुरू हो गई हैं। कुछ वक्त से चर्चा हो रही थी कि टीवी एक्टर विक्रम सिंह चौहान को मेकर्स ने बिग बॉस 19 ने अप्रोच किया है। अब खुद एक्टर की तरफ से इन रूमर्स पर रिएक्शन आ गया है। उन्होंने साफ-साफ बता दिया है कि वह इस शो में हिस्सा ले रहे हैं? या फिर नहीं।
बिग बॉस 19 पर क्या बोले एक्टर?
इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी शो ‘ये जादू है जिन्न का’ फेम एक्टर विक्रम सिंह चौहान से जब पूछा गया कि क्या वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का हिस्सा बन रहे हैं? तब उन्होंने इन खबरों को फर्जी बताया। विक्रम ने कहा, ‘नहीं, ये खबर सच नहीं है। ये फर्जी है। में बिग बॉस 19 नहीं कर रहा हूं।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 4 नहीं हुआ कैंसिल! Salman Khan के शो को लेकर आया नया अपडेट
क्यों शुरू हुई थी चर्चा?
दरअसल, बिग बॉस 19 से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया फोरम्स से बातचीत में कहा था कि विक्रम सिंह चौहान से बिग बॉस 19 को लेकर बात की गई है। मेकर्स ने उन्हें सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया है। सूत्र ने यह भी कहा था कि विक्रम ने मेकर्स के ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया है।
इस इन्फ्लुएंसर के नाम की चर्चा
बता दें कि विक्रम सिंह चौहान के अलावा कंटेंट क्रिएटर और सिंगर चित्रांशी ध्यानी का नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहा है। biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में बताया है कि चित्रांशी ध्यानी को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इन खबरों पर मेकर्स ने ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
4 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines