फिल्म ‘छावा’ के कवि यानी अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने फैंस के साथ बेहद बड़ी खुशखबरी शेयर की है। जल्द ही विनीत कुमार सिंह के घर किलकारी गूंजने वाली है। जी हां, विनीत कुमार और उनकी वाइफ अपने बच्चे के वेलकम के लिए तैयार हैं। इसकी जानकारी खुद विनीत ने शेयर की है। इन दिनों विनीत अपनी फिल्म ‘छावा’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं।
विनीत ने शेयर की खुशखबरी
एचटी से बात करते हुए विनीत कुमार ने कहा कि ये टाइम हम दोनों के लिए बेहद कीमती है। हम बहुत खुश हैं और अपने बच्चे के साथ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह हमारे लिए नया है और मैं हर पल के लिए वहां रहना चाहता हूं। वहीं, इस पर एक्टर की वाइफ रुचिरा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। विनीत और रुचिरा दोनों ही पेरेंट्स बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
बेहद एक्साइटेड है कपल
इस बारे में बात करते हुए रुचिरा ने कहा कि इन दिनों को और विनीत बहुत बिजी रहते हैं। मैं काम करने में बिजी रहती हूं इसलिए इस टाइम काम करने में मुझे खुशी हो रही है। इसके आगे विनीत ने कहा कि मैं अपनी वाइफ का ख्याल रखने की कोशिश करता हूं। जल्दी काम खत्म करके घर आ जाता हूं और मैंने उसके संग समय बिताने का फैसला किया है।
2025 की अच्छी शुरुआत
उन्होंने आगे कहा कि मैं डाक्टर के पास उसके साथ जाता हूं और जुलाई में डिलीवरी के बाद पैटरनिटी लीव पर जाने का प्लान कर रहा हूं। गौरतलब है कि साल 2025 विनीत के लिए बेहद शानदार रहा है। साल की शुरुआत ही बेहद अच्छी रही और अब उनके घर खुशियों की बारिश होने वाली है। फिल्म ‘छावा’ के अलावा विनीत ने सनी देओल की ‘जाट’ में भी काम किया है।
यह भी पढ़ें- पाक स्टार्स को बैन करने के चक्कर में ‘चूक’, कंट्रोवर्सी में होने के बाद भी बैन लिस्ट में नहीं
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
4 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
5 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines