हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vidya Balan स्टेज पर Madhuri Dixit के सामने गिरीं पर ऐसे संभलीं... डांस परफार्मेंस पर बजीं तालियां

Vidya Balan: इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका गाना ‘अमी जे तोमार ‘ रिलीज हुआ, जिसके इवेंट में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने स्टेज पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दिया।

विज्ञापन
Vidya Balan, Madhuri Dixit

Vidya Balan: इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। दिवाली के मौके पर फिल्म होनी है। हाल ही में मुंबई में एक इवेंट हुआ, जिसमें अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का गाना ‘अमी जो तोमार 3.0’ रिलीज हुआ। इस दौरान विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने स्टेज पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस किया। हालांकि, इस इवेंट में विद्या की खूब वाहवाही भी हुई। आइए जानते हैं कैसे?

स्टेज पर गिरीं विद्या बालन

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि जब स्टेज पर दोनों एक्ट्रेसेस डांस कर रही थी, तो उस वक्त अचानक से विद्या बालन का पैर फिसला और वो गिर गईं, लेकिन गिरने के बाद भी विद्या ने खुद को बेहद समझदारी से संभाला और किसी को ऐसा फील नहीं होने दिया कि वो गिरी हैं। विद्या के गिरने से जहां फैंस चिंता में आ गए थे, तो उनकी सूझबूझ देखकर लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध दिए। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

यूजर्स ने की तारीफ

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि विद्या ने खुद को बेहद शानदार तरह से संभाला। दूसरे यूजर ने लिखा कि और ये एक डांसर की पॉजिटिव साइड की पहचान होती है। तीसरे यूजर ने कहा कि विद्या ने खुद को जिस तरह से संभाला, वो सच में कमाल था। एक और यूजर ने लिखा कि गिरते हुए खुद को संभालना सच में एक शानदार कला है। इस तरह कमेंट्स करके यूजर्स अब एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

ब्लैक कलर की साड़ी में दिखीं विद्या 

इस दौरान अगर दोनों के लुक की बात करें तो विद्या बालन ने ब्लैक कलर की साड़ी कैरी की हुई थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस साड़ी का बॉर्डर चौड़ा और गोल्डन कलर का है। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मांग में गोल्डन कलर का मांग टीका और बालों का बन बना रखा था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

माधुरी भी लगीं बला की खूबसूरत

वहीं, अगर माधुरी की बात करें तो वो भी बला की खूबसूरत लग रही थी। जी हां, एक्ट्रेस ने इस इवेंट के लिए ग्रीन कलर का लहंगा और मरून कलर की कामदार कढ़ाई वाली चोली पहने दिखीं। इसके अलावा गले में पतला-सा हार और ओपन हेयर में माधुरी बेहद खूबसूरत लगीं। लोगों ने दोनों हसीनाओं की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर दोनों के डांस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akansha Ranjan Kapoor कौन? क्रिकेटर संग उड़ी डेटिंग की अफवाह, आलिया से खास रिश्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola