मुंबई: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के दो सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। इनकी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्म है और इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों का खूब दिल जीता था। इतना ही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद अच्छा प्रदर्शन किया था। अब एक फैन ने इस आयकॉनिक जोड़ी को केक का आकार दिया है।
टीना स्कॉट पाराशर नाम की एक महिला ने दुनिया की सबसे बड़ी केक प्रतियोगिता में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Shah Rukh Khan & Deepika Padukon Cake statue) के आकार का बड़ा केक बनाया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ट्विटर पर एक फैन पेज ने उनकी कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
और पढ़िए –Katrina Kaif: पेस्टल साड़ी और खुले बालों में कैटरीना ने दिखाया दिलकश अंदाज, फैंस की थमी धड़कन
एक महीने में बनकर तैयार हुआ ये केक
अनोखे केक की झलक साझा करते हुए, फैन पेज ने ट्वीट किया, “#पठान सितारे – #शाहरुखखान और #दीपिकापादुकोन का #OmShantiOm का केक इंटरनेशनल बर्मिंघम- दुनिया की सबसे बड़ी केक प्रतियोगिता में मुख्य प्रदर्शन है। इस केक को टीना स्कॉट पाराशर ने बनाया है जिन्होंने इस खास केक को एक महीने में बनाया है। #CantWaitForPathaan (sic)।”
और पढ़िए –हादसे में सिंगर जुबिन नौटियाल गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के पास एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘डंकी’ पाइपलाइन में है। ये सभी फिल्में 2023 में रिलीज होंगी।
वहीं दीपिका पादुकोण के पास ‘पठान’, ‘प्रोजेक्ट के’, ‘फाइटर’ और ‘द इंटर्न’ जैसी फिल्में हैं। वह कथित तौर पर एसएस राजामौली और महेश बाबू की अनटाइटल्ड एडवेंचर फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रही हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines