Sam Bahadur Ott Release Date Out: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ पिछले साल 1 दसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ‘सैम बहादुर’ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर जी5 पर रिलीज होगी। बात दें कि यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित थी जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था।
डिजिटल प्रीमियर की हुई घोषणा
आपको बता दें कि जी5 ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विक्की कौशल अभिनीत ‘सैम बहादुर’ के विशेष डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे स्टार्स नजर आए थे। फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के सेना प्रमुख बनने से लेकर उनकी सेवानिवृत्ति तक की शानदार यात्रा को दिखाया गया है। वहीं फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।
सक्सेस पार्टी की तस्वीरें हुईं थी वायरल
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर सैम बहादुर की सक्सेस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करी थीं। इस पार्टी में फिल्म के कलाकार के अलावा क्रू मेंबर्स ने हिस्सा लिया था। शेयर की गई तस्वीरों में विक्की के अलावा, मेघना गुलजार और निर्माता रोनी स्क्रूवाला के साथ केक काटते हुए दिखाई दिए थे। आपको बता दें कि सैम बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया था।
यह भी पढ़ें : ‘समर्पण करो नहीं तो तुम्हारी हस्ती मिटा देंगे…’, 71 के युद्ध के असली हीरो फील्ड मार्शल Sam Bahadur की कहानी
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
14 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines