Chhaava Superhit Reasons: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने रिलीज होने के 5 दिनों में ही करीब 160 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसी के साथ ही फिल्म इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म भी बन गई है। साथ ही विक्की के करियर की भी सबसे बड़ी हिट साबित हो गई है। लेकिन फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिलने के पीछे की वजहें क्या हैं, चलिए आपको बताते हैं।
फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स
फिल्म छावा के पहले सीन से आखिरी तक आपको बेहतरीन डायलॉग्स देखने को मिलेंगे। फिल्म के लेखक ने डायलॉग्स पर काफी मेहनत की है जो कि साफ-साफ देखते वक्त झलकती भी है। फिल्म में कमाल के डायलॉग्स हैं जो ना सिर्फ विक्की कौशल बोलते हैं बल्कि दूसरे एक्टर्स को भी शानदार तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है।
छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित
फिल्म को दर्शकों की तरफ से इसलिए भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है क्योंकि फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की असली कहानी पर बेस्ड है। संभाजी महाराज के बारे में पहले से ही ज्यादा लोगों को नहीं पता था। उनकी कहानी पर्दे पर लेकर आना मेकर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है।
फिल्म की कहानी बेहतरीन
फिल्म की स्टोरीलाइन भी बेहतरीन तरीके से दिखाई गई है। जिस अंदाज में कहानी को बुना गया है, वाकई डायरेक्टर को इसके लिए शाबाशी जरूर मिलनी चाहिए। बिना किसी को कन्फ्यूज किए कहानी आगे बढ़ती रहती है और दर्शकों को दिल में उतर जाती है।
फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग
फिल्म के सभी कलाकारों ने शानदार एक्टिंग दिखाई है। फिर चाहें वो विक्की कौशल हो या कोई और एक्टर। सभी ने ही अपने डायलॉग्स से लेकर अभिनय तक, पर्दे पर मैजिक क्रिएट किया है। ये भी एक बहुत बड़ा कारण है जिसकी वजह से दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म के हिट होने का कारण एक्टर्स का स्टारडम भी है, विक्की को इस तरीके से देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
फिल्म को किसी से कॉम्पिटिशन नहीं
एक और कारण जिसकी वजह से ये फिल्म काफी अच्छा कर रही है वो है कि इस फिल्म के रिलीज होने के साथ कोई और फिल्म ही नहीं थी, जो इस जॉनर की हो या फिर किसी मेगास्टार की हो। इस फिल्म को अकेले रिलीज होने का भी फायदा मिला है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan का हॉलीवुड मूवी में लीक हुआ लुक, देखें बॉलीवुड से कितने अलग दिखे भाईजान
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines