Vicky Kaushal-Katrina Kaif: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी बेहद कमाल की है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आती है। हाल ही में बी टाउन के इस खूबसूरत जोड़े ने धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट की है।
इस दौरान कैटरीना ने कई बार अपने प्यारे-से घर की झलक दिखाई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करोड़ों कमाने के बावजूद भी विक्की और कैटरीना किराए पर रहते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा,,, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ मुंबई के जुहू इलाके में किराए के घर में रहते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘Captain Marvelous’: बॉलीवुड दिग्गज हुआ ‘हिटमैन’ का फैन, किंग कोहली और अय्यर के लिए निकली दिल से आवाज
किराए पर रहते हैं Vicky Kaushal-Katrina Kaif
बी टाउन की कई बड़ी हस्तियां मुंबई के जुहू में रहती है। इनमें से एक कैटरीना और विक्की भी हैं। यहां पर विक्की और कैटरीना का 4BHK घर है, जो सी-फेसिंग है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए विक्की और कैटरीना 80 लाख किराया भरते हैं। दोनों का ये घर बेहद आलिशान है। वहीं, कैटरीना कैफ आए दिन अपने इस खूबसूरत घर की फोटोज शेयर करती रहती है।
ओबेरॉय स्प्रिंग्स अपार्टमेंट में है कैटरीना का ससुराल
बता दें कि कैटरीना और विक्की ने पूरे रीति-रिवाज से एक-दूसरे से शादी की है। शादी के बाद दोनों अपने नए घर में शिफ्ट हुए। अपने नए घर में शिफ्ट होने से पहले कैटरीना ससुराल में रह रही थी, जो अंधेरी इलाके के ओबेरॉय स्प्रिंग्स अपार्टमेंट में है। बताते चलें कि कैटरीना अपने ससुराल में एकदम संस्कारी बहू की तरह रहती हैं।
सोशल मीडिया पर कैटरीना शेयर करती हैं अपने नए घर की तस्वीरें
वहीं, अपने नए घर में आने के बाद कैटरीना अक्सर फैंस के साथ घर की तस्वीरें साझा करती है। इन तस्वीरों में कैटरीना और विक्की का आशियाना बेहद खूबसूरत दिखता है। घर में बेहद खूबसूरत वूडन वर्क किया गया है। कैटरीना के घर का लीविंग रूम भी बेहद बड़ा है। वहीं, अपने इस प्यारे से घर में बी टाउन का ये खूबसूरत कपल बेहद मजे से रहता है। साथ ही फैंस को भी कपल के घर की तस्वीरें बेहद पसंद आती है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines