Sam Bahadur Twitter Review: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘सैम बाहदुर’ (Sam Bahadur) आज यानी 1 दिसंबर को रिलीज़ हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस के मन में कई तरह के इमोशंस देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ फैंस इस फिल्म में विक्की की एक्टिंग देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो दूसरी तरफ सभी को ये डर भी सता रहा है कि क्या ‘सैम बाहदुर’ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को टक्कर दे पाएगी या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि फिलहाल फैंस इस फिल्म को लेकर क्या सोचते हैं, उन्हें ये बायोपिक कैसी लगी।
यह भी पढ़ें: Animal Twitter Review: ‘ब्लॉकबस्टर है…’ इंटरवल से पहले ही Ranbir की परफॉरमेंस देख पागल हुए फैंस
क्या लोगों को पसंद आई ‘सैम बाहदुर’?
फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की वॉर ड्रामा को लेकर सेलेब्स का रिएक्शन काफी पॉजिटिव देखने को मिला। हर किसी ने ये फिल्म देखने के बाद विक्की की तारीफों में कसीदे पढ़े। वहीं, अब सोशल मीडिया पर भी विक्की का धाक देखने को मिल रही है। ट्विटर पर लोगों के रिएक्शन पर भी एक नज़र डालते हैं। अब एक यूजर ने X पर लिखा, ‘कल शाम #SamBahadur देखी!! विक्की कौशल के उल्लेखनीय अभिनय के साथ एक बेहतरीन कहानी। लेकिन फिल्म धीमी थी… इंदिराजी को अच्छी रोशनी में दिखाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया… महान #सैमनेकशॉ और अभिनेता को एक बार जरूर देखना चाहिए!’
यूजर्स का रिएक्शन
एक ने लिखा, ‘सैम बहादुर देखी। विक्की कौशल की जबरदस्त एक्टिंग। यह बिल्कुल पसंद आई। कुछ डायलॉग्स इतने अच्छे थे कि रोंगटे खड़े हो गए! इसे मिस मत करना!’ एक यूज़र ने लिखा, ‘मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर एनिमल सैम बहादुर से अधिक पैसा कमाती है.. मुझे यह कहने से नफरत है.. लेकिन हमारे दर्शक ऐसे ही हैं! मुझे यह हास्यास्पद और घृणित लगता है लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारे आसपास के लोगों की वास्तविकता है।’ एक फैन ने कहा, ‘सैम बहादुर थ्री एंड हाफ स्टार्स। विक्की कौशल के जोशीले प्रदर्शन से प्रेरित #सैमबहादुर। देखने के लिए शानदार शो!’
https://twitter.com/FanXGaurav/status/1730466568075915621
https://twitter.com/JustSatss/status/1730470364374056975
विक्की की हुई तारीफ
किसी ने कहा, ‘अभी-अभी #SamBahadur देखी और यह हाल के दिनों में बॉलीवुड में आई सबसे बेहतरीन फिल्म है। विक्की कौशल टॉप फॉर्म में हैं। जिस निरंतरता और सहजता के साथ वह करैक्टर को पोर्ट्रे करते हैं वह परफेक्ट है! जरूर देखें!’ एक फैन ने ट्वीट किया, ‘सैम बहादुर के लिए सितारों और तालियों की बारिश हो रही है। मैं अपनी खुशी का वर्णन नहीं कर सकता जब मैंने देखा कि लगभग सभी लोग विक्की कौशल के दूसरे राष्ट्रीय पुरस्कार का समर्थन कर रहे हैं। इंतज़ार नहीं कर सकता।’ एक फैन ने सभी से गुज़ारिश करते हुए कहा, ‘सभी लोग जाएं और सैम बहादुर को देखें, इसे एक मौका दें, विक्की कौशल को निराश नहीं करेंगे, मैं वादा करता हूं।’
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
4 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
4 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
5 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
18 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
19 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines