हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

500 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुके एक्टर का निधन, जानें परिवार में कौन-कौन?

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल 500 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुके एक्टर का निधन हो गया है, जिसके बाद उनके चाहने वालों को बड़ा सदमा पहुंचा है।

विज्ञापन
Bank Janardhan Passed Away

बेंगलुरु से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के हास्य अभिनेता बैंक जनार्दन का सोमवार तड़के 76 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

76 की उम्र में एक्टर का निधन

जनार्दन मूल रूप से कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के होलालकेरे से थे। वो अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। उनके बेटे गुरु के मुताबिक, एक्टर को पिछले बीस दिनों से तबीयत बिगड़ने की शिकायत थी। बीच में तबीयत में सुधार के बाद वो घर लौटे थे, लेकिन शुक्रवार को दोबारा उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। रविवार रात स्थिति बिगड़ती गई, जिससे किडनी फेल हो गई और उन्होंने सोमवार सुबह लगभग 2:30 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया।

फिल्मों और टीवी शोज में भी किया काम

अपने लंबे करियर में बैंक जनार्दन ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि टीवी शोज और नाटकों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने शुरुआत में बैंक की नौकरी करते हुए फिल्मों में एक्टर करना शुरू किया था। इसी कारण उन्हें ‘बैंक जनार्दन’ के नाम से जाना जाने लगा और ये नाम उनके साथ स्थायी रूप से जुड़ गया। उनके परिवार में उनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

उनकी मेन फिल्मों में थर्ले नान मग, श्श्श, गणेश सुब्रमण्य और न्यूज जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, टेलीविजन की बात करें तो पापा पांडु और रोबो फैमिली जैसे पॉपुलर धारावाहिकों में उनके हास्य किरदारों को खूब सराहा गया।

कन्नड़ सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति 

जनार्दन का अंतिम सफर उनके घर से शुरू होकर रवींद्र कला क्षेत्र तक ले जाई गई, जहां फिल्म और रंगमंच जगत के कलाकारों, फैंस और शुभचिंतकों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सोमवार शाम पीन्या स्थित श्मशान में खत्म हुई।

बैंक जनार्दन का जाना कन्नड़ सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हास्य के जरिए न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। उनके सरल व्यक्तित्व और मंच और स्क्रीन पर उनकी जीवंत उपस्थिति को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके जाने से कन्नड़ कला-जगत में एक खालीपन रह गया है, जिसे भर पाना मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें: Jewel Thief Trailer: 2 मिनट 13 सेकंड के ट्रेलर में Saif-Jaideep के बीच दिखी दुश्मनी, Netflix पर इस दिन होगी रिलीज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें