Veer Pahariya Tara Sutaria Breakup: ‘स्काई फोर्स’ एक्टर वीर पहाड़िया और एक्ट्रेस तारा सुतारिया के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई हैं. इन खबरों के बीच वीर पहाड़िया को हाल ही में कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया. इस दौरान वीर पहाड़िया अकेले ही रिसेप्शन पार्टी में शामिल होते दिखाई दिए. वीर के साथ तारा सुतारिया नजर नहीं आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की खबरें फिर से वायरल होने लगीं.
वीर ने तारा से बनाई दूरी?
वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने पिछले साल 2025 में ही अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था. वहीं अब कुछ दिन पहले दोनों की ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं, हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है. इसी बीच वीर पहाड़िया को तारा सुतारिया से दूरियां बनाते देखा गया. नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में जब तारा वीर के साथ नहीं दिखाई दीं तो सोशल मीडिया यूजर्स को भी दोनों के ब्रेकअप की खबरों में सच्चाई दिखने लगी है.
यह भी पढ़ें: तलविंदर और मौनी रॉय की लुका-छिपी, नुपूर सेनन के रिसेप्शन में दोनों ने छुपाए चेहरे; वीडियो वायरल
नुपूर सेनन के रिसेप्शन में अकेले पहुंचे वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वीर पहाड़िया नुपूर सेनन को शादी की बधाइयां देते दिखाई दे रहे हैं. वीर इस दौरान ब्लैक पेंट और शर्ट में दिखाई दिए. वीर के साथ कोई भी नजर नहीं आया. नुपूर और स्टेबिन से मिलने के बाद वीर कृति सेनन को गले लगाते दिखाई दिए. इसके बाद से उनके फैंस भी अब सोच में पड़ गए हैं कि क्या तारा और वीर का सच में ब्रेकअप हो गया है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं दीक्षा गुलाटी? जिन्होंने बॉयफ्रेंड पर लगाए धोखा देने के आरोप, सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
तारा और वीर का ब्रेकअप!
बता दें तारा और वीर के ब्रेकअप की खबरें भी हाल ही में वायरल हुई थीं. मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया ने सिंगर के साथ डांस परफॉर्मेंस दी थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर वीर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो कॉन्सर्ट के दौरान तारा और एपी ढिल्लों को गुस्से देखते नजर आ रहे थे. हालांकि बाद में तारा और वीर से कंफर्म कर दिया था कि ये वीडियो फेक था और एडिट किया हुआ था. इसके कुछ दिन बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी वायरल होने लगी.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines