Veer Pahariya Shares Cryptic Post: ‘स्काई फोर्स’ एक्टर वीर पहाड़िया इन दिनों तारा सुतारिया संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. इन खबरों के बीच हाल ही में वीर को नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के वेडिंग रिसेप्शन में भी अकेले देखा गया था, जिससे ब्रेकअप रूमर्स को और ज्यादा हवा मिल गईं. वहीं अब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट कराया और कैप्शन में क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. चलिए आपको भी बताते हैं वीर ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में क्या कुछ लिखा?
वीर ने शेयर किया पोस्ट
वीर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम पर नई पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने 5 फोटोज शेयर की हैं. जिसमें वो ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं. वहीं इसके साथ उन्होंने कैप्शन में एक क्रिप्टिक नोट भी लिखा है. वीर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन बदलता जरूर है.’ वीर का ये पोस्ट तारा सुतारिया संग ब्रेकअप रूमर्स के बाद आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की The Bluff कब और कहां होगी रिलीज? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर किया रिवील
नुपूर सेनन के रिसेप्शन में दिखे अकेले
वहीं इससे पहले वीर पहाड़िया को हाल ही में नुपूर सेनन के वेडिंग रिसेप्शन में भी देखा गया था. जिसमें वो बिना तारा सुतारिया के नजर आए थे. सोशल मीडिया पर वीर का ये वीडियो काफी वायरल भी हुआ था. जिसके बाद से फैंस भी सोचने लगे थे कि ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा ने वीर से दूरी बना ली है. हालांकि अभी तक वीर और तारा ने ब्रेकअप रूमर्स पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है.
यह भी पढ़ें: ‘सच्चे प्यार की ताकत…’, इमरान खान को डिप्रेशन से गर्लफ्रेंड लेखा ने कैसे निकाला बाहर? एक्टर ने किया खुलासा
ब्रेकअप की खबरें वायरल
बता दें पिछले साल ही दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली कंफर्म किया था. जिसके बाद दोनों कई पार्टीज और बॉलीवुड अवॉर्ड शोज में साथ नजर आ चुके थे. वहीं हाल ही में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया काफी वायरल हुई थीं. एपी ढिल्लों और तारा सुतारिया ने स्टेज पर परफॉर्म किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीर पहाड़िया का रिएक्शन वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो गुस्से में नजर आ रहे थे. हालांकि बाद में वीर ने क्लीयर किया था कि इस वीडियो को एडिट करके दिखाया गया है. इसके बाद से ही तारा और वीर के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines