Vaibhavi Merchant On Besharam Rang: इस साल जनवरी में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 543.09 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1050.05 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था, लेकिन फिल्म के एक गाने ‘बेशरम रंग’ (Pathaan Song Besharam Rang) को लेकर खूब विवाद भी हुआ था।
इस गाने पर विवाद का कारण बना था दीपिका पादुकोण की बिकिनी और उसका भगवा रंग। विवाद के वक्त यह मुद्दा उठाया गया था कि दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी क्यों पहनी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था। वहीं, अब 11 महीने बाद बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट (Vaibhavi Merchant) ने अपना रिएक्शन दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Besharam Rang पर वैभवी मर्चेंट का रिएक्शन
हाल में एक न्यूज पोर्टल के साथ इंटरव्यू के दौरान वैभवी मर्चेंट ने बात करते हुए कहा, ‘इस गाने ने न केवल तारीफें बटोरीं, बल्कि तबाही मच गई थी’। कोरियोग्राफर ने आगे बात करते हुए कहा, ”बेशरम रंग’ के साथ जो कुछ भी हुआ, आख़िरकार उस गाने ने रिलीज होते ही वो ही किया जो उसे करना चाहिए था यानी इस गाने ने न केवल तारीफें अपने नाम की थी, बल्कि तबाई मचा दी थी। अच्छी बात यह है कि जिन लोगों को इस पर विश्वास था वो हमारी ओर से जवाब दे रहे थे। विवादों के बीच में लोगों को इस बात का एहसास हुआ कि ये पूरी तरह से निराधार और बेतुका है’।
यह भी पढ़ें: जबरदस्त VFX और स्टोरी से भरपूर हैं साउथ की ये बेस्ट साइंस फिक्शन फिल्में, OTT पर कर सकते हैं बिंज वॉच
‘दुनिया में ओर भी चीजें थी, लेकिन ध्यान ड्रेस पर था’
न्यूज़ पोर्टल के साथ बातचीत करते हुए वैभवी मर्चेंट ने आगे कहा, ‘जब इस गाने पर विवाद हुआ तो मैं इसकी कट्टरता से चौंक गई थी, क्योंकि दुनिया में बहुत सी ऐसी चीजें हो रही हैं जिन पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत थी और एक एक्ट्रेस की ड्रेस का रंग एक बेहद छोटी सी बात थी। हालांकि, मैं आलोचना और फैंस दोनों से प्रतिरक्षित हो गई थी। मैं अपने करियर की शुरुआत से ही गानों पर बहुत मेहनत करती आई हूं’। बता दें कि शाहरुख और दीपिका की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ को स्पेन के एक खूबसूरत बीच पर फिल्माया गया था।
संबंधित खबरें
दलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
25 mins ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
10 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
10 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
13 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines