Bigg Boss Troll: छोटे पर्दे के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 16’ को अपना विनर मिल चुका है। शो के फिनाले के आखिर तक सब कयास लगा रहे थे कि इस बार शो की ट्रॉफी शिव ठाकरे या प्रियंका के खाते में जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस बार रैपर एमसी स्टेन ने सबको पछाड़ते हुए बाजी मार ली और शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।
19 हफ्तों को इंतजार के बाद ‘बस्ती के हस्ती’ एमसी स्टेन ने ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी को अपने नाम कर सबको चौंका दिया है। लेकिन जैसे ही शो के विनर का नाम सामने आया तो सब शॉक्ड हो गए और तरह-तरह की बातें करने लगे। कुछ लोगों को स्टेन का विनर बनना पसंद नहीं आ रहा है और इसलिए लोग निराश हैं।
https://twitter.com/Mohamme37896951/status/1624860272048611329?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1624860272048611329%7Ctwgr%5E5e77324be63a69b407fb813462cc78c16d11faf2%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fentertainment%2Fbigg-boss-season-16-2022%2Fstory%2Fbigg-boss-makers-trolled-for-making-mc-stan-winner-calls-it-fixed-show-salman-khan-priyanka-chahar-choudhary-tmovh-1635536-2023-02-13
यूजर्स को पसंद नहीं आया मेकर्स का फैसला
सोशल मीडिया पर बिग बॉस के विनर को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। लोगों को मेकर्स का फैसला पसंद नहीं आ रहा है और मेकर्स के फैसले को लेकर लोग नाराज है। साथ ही प्रियंका से लेकर शिव के फैंस भी बहुत निराश है और फैंस को गुस्सा स्टेन और मेकर्स पर फूट रहा है, सिर्फ इन दोनों के फैंस ही नहीं बल्कि शो के फैंस को भी मेकर्स का फैसला पसंद नहीं आया और वो भी निराश है।
शेम ऑन कलर्स टीवी- यूजर
साथ ही यूजर्स ने बिग बॉस को फिक्स्ड और स्क्रिप्टेड बताया है। लोगों को स्टेन के विनर बनने की उम्मीद नहीं थी और इसलिए अब सभी निराश है। लोगों कह रहे हैं कि जिसने शो में कुछ नहीं किया, वो कैसे विनर हो सकता है। साथ ही लोगों का ये भी कहना है कि खुद सलमान खान भी शो के विनर से खुश नहीं हैं।
साथ ही एक यूजर ने लिखा कि अनडिजर्विंग विनर ऑफ द हिस्ट्री, यूजर ने लिखा कि चार महीने से कंटेंट देके क्या फायदा, शेम ऑन कलर्स टीवी।
बिग बॉस के फैंस नाराज
इसके साथ ही बिग बॉस के फैंस शो के विनर को लेकर बहुत नाराज हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान ने भी कहा की प्रियंका रियल विनर हैं, ये बिग बॉस बायस्ड है और पूरे सीजन शो बायस्ड रहा था, एक सीजन जो बिना किसी टास्क के टीआरपी में हाई रहा।
ऑडियंस के साथ हुआ अन्याय
साथ ही दूसरे यूजर ने लिखा कि- ये मजाक है? एक इंसान जिसका शो में जीरो इंवोल्वमेंट रहा, एमसी स्टैन शो जीत गया। ये ऑडियंस के साथ अन्याय हुआ और शिव ठाकरे क्लियर विनर था। यूजर्स ने कलर्स टीवी को अनफेयर बताया है। इसके साथ ही लोग तरह-तरह के कमेंट कर के अपनी गुस्सा निकाल रहे हैं। बतातें चलें कि इस बार ‘बिग बॉस 16’ के विनर एमसी स्टेन हैं, जो शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकें हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines