हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Urfi Javed की बहनें उनसे चार कदम आगे, सलमान खान के Bigg Boss 18 में लगाएंगी तड़का?

Urfi Javed Sisters in Bigg Boss 18: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने वाले संभावित कंटेस्टेट्स की लिस्ट में अब उर्फी जावेद की बहनों का नाम भी जुड़ गया है ।

विज्ञापन
Urfi Javed Sisters in Bigg Boss 18

Urfi Javed Sisters in Bigg Boss 18: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अब जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है। शो का पहला प्रोमो होस्ट सलमान ने शूट कर लिया है और कंटेस्टेंट्स को लेकर भी आए दिन कुछ ना कुछ अपडेट आ रहा है। वैसे तो शो में हिस्सा लेने के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं लेकिन अब जो दो नाम सामने आए हैं वो सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं। जी हां सलमान के शो के लिए अब जिन दो लोगों को अप्रोच किया गया है वो कोई और नहीं सोशल मीडिया पर अटपटे कपड़े पहनने के लिए मशहूर हुईं उर्फी जावेद की बहनें हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या उर्फी की सिस्टर्स ने शो को हां बोल दिया है या नहीं।

उर्फी की दोनों बहनों को किया गया अप्रोच

उर्फी जावेद अक्सर अपने अलग फैशन सेंस और सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उनकी अतरंगी ड्रेसेज और क्रिएटिव स्टाइल ने उन्हें सोशल मीडिया की सनसनी बनाया हुआ है। अब खबरें आ रही हैं कि उर्फी की बहनें भी मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। जी हां हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्फी की दो बहनें अस्फी और डॉली भी जल्द ही एक बड़े टीवी शो का हिस्सा बन सकती हैं। खबरों की मानें तो दोनों को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ के लिए अप्रोच किया गया है।

विज्ञापन

बिग बॉस 18 से डेब्यू करेंगी उर्फी की बहनें?

उर्फी जावेद की बड़ी बहन अस्फी पहले से ही एक बड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अस्फी के सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो कई ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन करती रहती हैं। वहीं उर्फी की छोटी बहन डॉली भी उन्हीं की  तरह ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने का सपना देख रही हैं। डॉली ने हाल ही में एक वेब सीरीज में अपनी दिलचस्पी जाहिर की थी और अब ‘बिग बॉस 18’ की खबरें उनके सपने को साकार करने की ओर पहला कदम हो सकती हैं।

उर्फी की बहनों ने नहीं किया कन्फर्म

सूत्रों की मानें तो ‘बिग बॉस 18’ के आगामी सीजन में डॉली और अस्फी दोनों के शामिल होने की खबरें हैं लेकिन इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। रिएलिटी शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को वैसे भी बहुत सीक्रेट रखा जाता है। लेकिन अगर सच में ऐसा होता है तो इस बार बिग बॉस के घर में ग्लैमर और ड्रामा का तड़का कूट-कूट कर देखने को मिलने वाला है। डॉली ने बिग बॉस के घर में रहने की इच्छा भी जाहिर की है और अगर ऐसा होगा तो लोगों को उर्फी के परिवार की कई अंदरूनी बातें भी जानने को मिलेंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Netflix और Amazon पर इन 5 फिल्मों-सीरीज में बोल्ड और इंटीमेट सीन्स की भरमार, अकेले ही देखें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola