हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या Apoorva Mukhija ने की Urfi Javed को विलेन बनाने की कोशिश? The Traitors कंट्रोवर्सी पर एक्ट्रेस ने दी सफाई

The Traitors Controversy: ‘द ट्रेटर्स’ में उर्फी जावेद और अपूर्वा मखीजा के बीच हुई लड़ाई पर अब सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच उर्फी ने वीडियो पोस्ट कर इस मामले पर रिएक्ट किया है और उस दिन क्या हुआ था? वो रिवील किया है।

विज्ञापन
अपूर्वा मखीजा से झगड़े पर उर्फी ने चुप्पी तोड़ी है। (Photo Credit- Instagram)

The Traitors Controversy: करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ के 3 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। ये शो जितना अनप्रेडिक्टेबल है, उतने ही अनप्रेडिक्टेबल हैं इस शो के कंटेस्टेंट्स। पहले दिन जो उर्फी जावेद और अपूर्वा मखीजा बहनें बनी घूम रही थीं, देखते ही देखते एक-दूसरे की दुश्मन बन गईं। दोनों के बीच शो में गाली-गलौज भी देखने को मिली है। साथ ही उर्फी ने गुस्से में अपूर्वा को काफी कुछ सुनाया है, जिस पर बवाल मचा हुआ है। उर्फी ने शो में अपूर्वा से उन्हें रिस्पेक्ट देने की डिमांड की थी। अब इस मामले पर उर्फी का रिएक्शन सामने आया है।

जन्नत को रोता देख उर्फी को क्या बोली थीं अपूर्वा?

उर्फी जावेद ने अब अपने इंस्टाग्राम पर उस लड़ाई पर सफाई दी है। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट कर फैंस को सच बताया है। उर्फी ने कहा, ‘मैं ये सब नहीं करना चाहती, लेकिन इस वक्त मैं अपूर्वा का यूट्यब व्लॉग देखने के बाद बहुत घटिया फील कर रही हूं। वो मुझे विलेन दिखाने की कोशिश कर रही है, जो मैं नहीं हूं। मैं इस वक्त कांप रही हूं। मैं आपको बताती हूं क्या हुआ? 1 दिन पहले जन्नत अपने पेरेंट्स के लिए रो रही थी, तो अपूर्वा ने मुझसे कहा- ‘अरे क्या पेरेंट्स के लिए रो रही है? ये क्या पागलपंती है?’

डिसरिस्पेक्ट मिलने पर उर्फी का छलका दर्द

उर्फी जावेद ने आगे बताया कि अगले ही दिन अपूर्वा रोने लगीं, तो वो अच्छे तरीके से उनके पास गईं और पूछा- ‘क्या हुआ है? बताओ।’ उर्फी ने कहा, ‘डिसरिस्पेक्ट ये मेरी इनसिक्योरिटी है। मुझे सालों से इंटरनेट पर डिसरिस्पेक्ट किया जा रहा है। मेरे अंदर एक इनसिक्योरिटी सी पैदा हो गई है। मुझे बहुत अजीब सा लगता है कि मैं रिस्पेक्ट डिमांड करती हूं क्योंकि मुझे मिली ही नहीं है बहुत सालों तक। इसने मेरा दिमाग हिला दिया है और जब उसने मुझ पर चिल्लाया और मुझे एब्यूज किया क्रू के सामने, तो मुझे काफी डिसरिस्पेक्टेड फील हुआ।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: फिल्ममेकर नहीं कुछ और बनना चाहते थे Imtiaz Ali, आप नहीं जानते होंगे उनसे जुड़े ये 5 दिलचस्प किस्से

इनसिक्योरिटी पर उर्फी ने खुलकर की बात

उर्फी जावेद ने आगे ये भी कहा कि ये उनका ईगो था। एक्ट्रेस बोलीं, ‘मेरी ईगो की वजह से जो भी हुआ, जो भी मैंने कहा, मुझे शायद वो सब शब्द नहीं कहने चाहिए थे, लेकिन मैं रिस्पेक्ट डिमांड करती हूं। ये बस इनसिक्योरिटी है और मुझे कोई परवाह नहीं है और मुझे नहीं पता कि इसका मुझ पर इतना असर क्यों हो रहा है? इंटरनेट पर मिली हेट का मुझ पर कभी कोई असर नहीं हुआ, लेकिन मुझे नहीं पता कि इस बार क्या हो रहा है?’ अब उर्फी के इस बयान से साफ है कि इस वक्त वो काफी परेशान हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola