Upcoming South Movies 2024: साल 2024 की शुरुआत होने में सिर्फ कुछ घंटे का वक्त बचा हुआ है। कुछ ही देर में लोग नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देंगे और फिर जमकर धमाल होगा। साल 2024 बॉलीवुड और साउथ के लिए भी बहुत खास होने वाला है, क्योंकि इस साल सिनेमा की दुनिया में बहुत सी फिल्में रिलीज होंगी। इनमें से कई फिल्में साउथ की भी हैं। तो अगर आप भी साउथ की फिल्मों के दीवाने हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। अगले साल साउथ की कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस का गणित बिगाड़ सकती हैं।
दरअसल पिछले कई बार ऐसा देखने को मिला है जब साउथ और बॉलीवुड की फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं तो ज्यादातर साउथ की फिल्मों ने बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दी है। हाल ही में इसका उदाहरण डंकी और सलार के बीच देखा जा सकता है। डंकी और सालार की रिलीज में सिर्फ एक दिन का अंतर था और बज दोनों ही फिल्मों का बंपर बना हुआ था। शाहरुख खान की फिल्म डंकी की कहानी भले ही बहुत अच्छी है, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार सालार से काफी धीमी है। वहीं दूसरी ओर प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडे गाड़ रही है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। तो चलिए आपको साउथ की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो कि 2024 में रिलीज होने वाली है-
यह भी पढ़ें: Salaar और Dunki के क्लैश पर बोले Prashanth Neel, कहा- ये कोई क्रिकेट मैच नहीं
कल्कि एडी 2898
इस फिल्म का नाम पहले प्रोजेक्ट के था, लेकिन बाद मे नाम बदलकर कल्कि एडी 2898 कर दिया गया है। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन भी जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म जल्द रिलीज होगी।
गुंटूर कारम
साउथ के मशहूर अभिनेता महेश बाबू 2023 में फिल्मों में नजर नहीं आए थे। वह अब 2024 में गुंटूर कारम के जरिए साल का आगाज करेंगे। खबर है कि यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हो रही है।
लाल सलाम
जेलर के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने वाले अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म जेलर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से इस फिल्म की चर्चा शुरू हुई है और पोस्टर रिलीज हुआ है, तब से अभिनेता लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज ड्रेस 12 जनवरी 2024 है।
पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। कोरोना के बाद रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। तब से लोगों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। कुछ समय पहले जब इस फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज हुआ था, तब यह खूब ट्रेंड कर रही थी।
कंगुआ
साउथ सुपरस्टार सूर्या स्टारर फिल्म कंगुवा का क्रेज उनके फैंस के बीच खूब देखने को मिलता है। इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पहले ही धमाका कर चुका है। कंगुवा में एनिमल के विलेन बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं।
थलपति 68
साल 2023 में लियो से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने वाले साउथ स्टार थलापति विजय अपनी अनटाइटल फिल्म थलापति 68 से साल 2024 में धमाका करने वाले हैं। इस बार थलापति विजय, वेंकट प्रभु संग धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
देवरा पार्ट 1
इस फिल्म में साउथ एक्टर्स के साथ बॉलीवुड के एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है। जूनियर एनटीआर की फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज मुख्य किरदार निभाएंगे।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
16 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
22 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
23 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines