Urfi Javed On Being Called ‘Kim Kardashian from Meesho’: हाल ही में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का अमेजन प्राइम पर खुद का शो रिलीज हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी अब तक की जर्नी, करियर और अपने सपनों को लेकर खुलकर बताया है। इस शो में उनके साथ उनका परिवार भी नजर आ रहा है। खासकर उर्फी की बहनें जो इस शो से अपना ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं। इस शो को लेकर उर्फी को पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह से कमेंट्स मिल रहे हैं। अब उर्फी ने कुछ कमेंट्स पर रिएक्ट किया है। उन्होंने ट्रोलर्स को भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। क्या कुछ कहा है उर्फी जावेद ने चलिए आपको बताते हैं।
उर्फी जावेद ने शो पर किया रिएक्ट
प्राइम वीडियो पर हाल ही में लॉन्च हुए उर्फी जावेद के रियलिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ ने दर्शकों और समीक्षकों का काफी ध्यान खींचा है। इस शो में उर्फी अपने परिवार के साथ नजर आईं, जिसमें उनकी बहनें और मां भी शामिल हैं। आईएमडीबी पर इस शो की समीक्षा की जा रही है और उर्फी ने कुछ रिव्यूज पर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उर्फी जावेद की किम कार्दशियन से हुई तुलना
उर्फी जावेद ने शो के दौरान मिले अच्छे और बुरे दोनों तरह के रिव्यूज पढ़े। एक रिएक्शन में शो को स्क्रिप्टेड बताया गया और उसकी ऑथेंटिसिटी पर सवाल उठाया गया। उर्फी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘लोग सोचते हैं कि मेरी जिंदगी इतनी दिलचस्प होने के चलते सब कुछ स्क्रिप्टेड है, लेकिन ऐसा नहीं है। यही हमारे बातचीत का तरीका है।’ उन्होंने कहा कि लोग उन्हें एक ‘मूर्ख’ मानते हैं, लेकिन शो में उनकी असलियत को दिखाया गया है। उर्फी ने ये भी साफ तौर पर कहा कि वो कभी भी अपनी असलियत नहीं खोएंगी, चाहे लोग कुछ भी कहें।
तुलना होने पर उर्फी जावेद का रिएक्शन
उर्फी के शो की काफी तारीफ भी की जा रही है, एक कमेंट में उर्फी को ‘मीशो की किम कार्दशियन’ कहा गया। उर्फी ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि ‘हां मैं मानती हूं कि किम मेरे जितनी ईमानदार नहीं हो सकती।’ कार्दशियन के शो में कोई थेरेपी नहीं दिखाई गई है, लेकिन उर्फी के शो में उन्होंने थेरेपी जैसी चीजें लेने के बारे में ना ही सिर्फ बात की है बल्कि वो थेरेपी लेते हुए भी नजर आ रही हैं।
‘फॉलो कर लो यार’ को किया जा रहा पसंद
‘फॉलो कर लो यार’ उर्फी जावेद, उनकी मां जकिया सुल्ताना और बहनों उरुसा, अस्फी, डॉली जावेद और समीर असलम के जीवन पर बेस्ड है। इन नौ-एपिसोड की सीरीज का निर्देशन संदीप कुकरेजा ने किया है और इसमें उर्फी की निजी और पेशेवर जिंदगी से लेकर उनके बचपन की तकलीफों तक सब कुछ दिखाया गया है। इस शो के कुछ भाग उनके होमटाउन लखनऊ में भी फिल्माए गए हैं, जहां परिवार अलग-अलग चुनौतियों का सामना करता है। इस सीरीज में मुनव्वर फारूकी और ओरहान अवात्रमणि ने भी कैमियो किया है, जो शो में चार चांद लगा रहा है।
उर्फी जावेद की इस नए शो के साथ दर्शकों को उनके जीवन की एक अनदेखी झलक मिल रही है, जो उनकी असलियत को पर्दे पर उतारती है और कई पहलुओं को खुलकर पेश करती है। ‘फॉलो कर लो यार’ न सिर्फ उर्फी के प्रशंसकों को पसंद आ रही है बल्कि क्रिटिक्स भी सीरीज की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: OTT Release This Festive Season: छुट्टियों के सीजन में ओटीटी पर होगा धमाका, तुरंत नोट कर लें तारीख
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines