Union Minister Reaction on Actress Fake Video: मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीप ने वाला एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। रविवार 6 नवंबर को रश्मिका का वीडियो सामने आया, जो फर्जी निकला, क्योंकि किसी और महिला के चेहरे को एडिट करके उसे रश्मिका का फेस बनकर वायरल कर दिया गया है। वीडियो के फर्जी होने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया यूजर की शर्मनाक हरकत पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस का ऐसा फर्जी वीडियो वायरल होने पर जहां बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भड़क गए, वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
<
>
नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी
बता दें कि वीडियो को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ यानी AI टेक्नोलॉजी की मदद से बनाया गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि AI जैसे प्लेटफॉर्म से निपटने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अप्रैल 2023 में अधिसूचित IT नियमों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को कानूनी दायित्व के रूप में नियमों का पालन करना ही होगा। सभी प्लेटफार्मों को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी यूजर द्वारा कोई गलत सूचना पोस्ट न की जाए और जब किसी यूजर द्वारा गलत पोस्ट की सूचना दी जाती है तो उसे सरकार के निर्देश पर 36 घंटों में हटा दिया जाना चाहिए।
<
>
एक पत्रकार ने वीडियो के बारे में दुनिया को बताया
उन्होंने एक्स पर आगे लिखा कि यदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नियमों का पालन करने में विफल रहते हैं तो एक्ट का नियम 7 लागू किया जाएगा। उक्त प्लेटफॉर्म को IPC के प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यक्ति द्वारा अदालत में ले जाया जा सकता है। बता दें कि वीडियो को दुनिया के सामने एक पत्रकार अभिषेक कुमार ने प्रस्तुत किया और अपने एक्स अकाउंट पर इसे पोस्ट करके इस मामले पर चिंता जताई। उन्होंने इस तरह की हरकत करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन भी रश्मिका के सपोर्ट में आ गए हैं। उन्होंने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके वीडियो एडिट करके लीक करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की मांग की है। अमिताभ ने वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा कि हां यह कानूनी रूप से स्ट्रॉन्ग केस है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines