हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाड़ी के बाद 'माही विज' ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, तलाक के महीनेभर बाद जिंदगी की नई शुरुआत

Mahi Vij New House: टीवी एक्ट्रेस माही विज अपने तलाक को लेकर इस बीच काफी सुर्खियों में बनी रहीं. इसी बीच उन्होंने अपने नए घर में गृहप्रवेश की फोटो भी डाली है. इससे पहले उन्होंने नई गाड़ी भी ली है.

विज्ञापन
Mahi Vij Griha Pravesh photos,

Mahi Vij Griha Pravesh Photos: टीवी एक्ट्रेस माही विज अपने तलाक से जुड़े विवादों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई थी. शादी के 15 साल बाद उन्होंने और पति जय भानुशाली ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया था. हालांकि, तलाक के महीनेभर बाद उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की. उन्होंने हाल ही में नई गाड़ी और मुंबई में आलीशान घर लिया है.

यह भी पढ़ें: बधाई हो! दूसरी बार पापा बनने जा रहे हैं ‘जवान’ डायरेक्टर एटली, पत्नी संग पोस्ट शेयर कर सुनाई गुड न्यूज

सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने तलाक के तुरंत बाद खुद को गाड़ी गिफ्ट की है. इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नए घर में गृहप्रवेश की फोटो डाली है. इसमें वे बिल्कुल अकेली नजर आ रही हैं. लेकिन चेहरे पर आत्मविश्वास भी झलक रहा है. उन्होंने परिवार के साथ हवन किया गया. माही ने एक फोटो में बालकनी से खूबसूरत नजारा दिखाया और लिखा – “नई शुरुआत”.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: टीवी से बॉलीवुड तक बनाई पहचान, फिल्मों से किया फैंस को मोटिवेट; फिर अचानक दुनिया छोड़कर चला गया ये सितारा

परिवार के साथ पूजा और खुशी

पूजा में माही की मां और अन्य परिवार वाले साथ थे. उन्होंने मां की सेहत के लिए दुआ मांगी और लिखा कि मां हमेशा स्वस्थ रहें, उनकी बहुत जरूरत है. फैंस को लगता है कि यह घर माही का नया घर है. उन्होंने अभी तक स्पष्ट रूप से नहीं कहा, लेकिन पोस्ट से साफ झलक मिल रही है कि वे नई जिंदगी की ओर बढ़ रही हैं.

विज्ञापन

माही विज का करियर

माही विज टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं. वे “लागी तुझसे लगन” और कई शोज में नजर आईं. तलाक के बावजूद वे मजबूत दिख रही हैं नया घर और गाड़ी खरीदकर उन्होंने दिखाया कि जिंदगी रुकती नहीं है. फिलहाल माही अपने टीवी शो “सहर होने को है” में नजर आ रहीं है. लोगों को यह सीरीयल काफी पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: गुमनामी के अंधेरे में खो गई 90s की ये हीरोइन, शाहरुख-सलमान के साथ दी थी कई हिट फिल्में

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola