Gurmeet Choudhary Outside Shahrukh Khan House: बॉलीवुड के किंग खान ने हाल ही में 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर देशभर से उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिलीं। इंडस्ट्री के खास दोस्तों ने भी शाहरुख को बर्थडे विश किया। इसी बीच हर साल की ही तरह इस साल भी किंग खान के बंगले मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा रहा, हर किसी को इंतजार था कि एक्टर एक बार घर की बालकनी में आकर हवा में हाथ हिलाएंगे लेकिन इस बार सिक्योरिटी कारणों के चलते ऐसा नहीं हो पाया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि शाहरुख के घर के बाहर जो लोग जमा हुए हैं उनमें टीवी एक्टर भी शामिल हैं। जी हां हाल ही में गुरमीत चौधरी शाहरुख खान के जबरे फैन के तौर पर उनके बंगले के बाहर नजर आए, जिन्हें यहां इस अंदाज में देखकर लोग काफी हैरान हो गए।
गुरमीत चौधरी पहुंचे शाहरुख के घर के बाहर
शाहरुख खान के करोड़ों चाहने वालों में से एक टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी भी हैं। वो भी किंग खान को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में गुरमीत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो किंग खान के घर ‘मन्नत’ के बाहर अपनी फोटो खिंचते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान गुरमीत को वहां देखकर आस-पास के लोग भी काफी हैरान हो गए। गुरमीत के साथ कई लोगों ने फोटो ली और एक्टर को मिलकर आस-पास के लोग काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गुरमीत चौधरी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी पर शेयर किया गया है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं। कई फैंस ने गुरमीत के इस वीडियो पर दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
बॉलीवुड के किंग खान आखिरी बार फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्म की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अनाउंस किया है कि वो अपनी नेक्स्ट फिल्म के लिए अपने बाल कटवा देंगे। जल्द ही वो फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म में एक किलर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
3 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines