Tunisha Sharma Death Case: तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) केस में दिन-पर-दिन नई बातें सामने आ रही है। एक्ट्रेस की मां हर रोज अलग-अलग खुलासे कर रही हैं, जो कि चौकाने वाले हैं।
बता दें कि 20 एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को अपने टीवी शो ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में उनके प्रेमी शीजान खान को गिरफ्तार किया है। तुनिशा शर्मा का मुंबई के भायंदर पूर्व में घोदेव श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
वनिता ने शीजान पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी बेटी तुनिशा शर्मा को धोखा दिखा। इस घटना के दो हफ्ते पहले एक्ट्रेस को इसकी जानकारी मिली थी और वो पूरी तरह से टूट गई थी।
तुनिषा शर्मा की मां ने लगाए ये आरोप
वनिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘जब तक शीजान को सजा नहीं मिल जाती, मैं चुप नहीं बैठूंगी। तुनिशा ने एक बार उसका फोन चेक किया और पाया कि वह उसे धोखा दे रहा है। शीजान से पूछताछ करने पर उसने उसे थप्पड़ मार दिया। मेरी बेटी को कोई बीमारी नहीं थी। मैं नहीं बख्शूंगी शीज़ान को। मेरी बेटी चली गई है, अब मैं अकेली हूँ।’
इंटरव्यू ने आगे उन्होंने ये भी बताया कि तुनिशा ने मुझे बताया कि शीजान सेट पर ड्रग्स का सेवन करता था। तुनिशा के व्यवहार में भी बदलाव आया था। शीजान ने उसे इस्लाम का पालन करने के लिए मजबूर किया। उसने उस सुबह अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया लेकिन उसके बाद क्या हुआ, हमें नहीं पता।
वनिता ने कहा तुनिशा को ब्लैकमेल किया जाता था
इंडिया टुडे से बात करते हुए, एक्ट्रेस की मां वनिता ने कहा, ‘मैंने उससे कहा कि बोलो और हमें बताओ कि क्या तुम किसी और रिश्ते में हो। मेरी बेटी से बात करो लेकिन उसने मुझसे सिर्फ ‘सॉरी आंटी, मैं आपकी मदद नहीं कर सकता’ कहा। उसने तुनिशा को इतना शामिल किया अपने जीवन और अपने परिवार में कि मेरी बेटी मुझसे दूर होने लगी थी। मैं उससे उनके रिश्ते के बारे में पूछती थी लेकिन वह कभी ज्यादा बात नहीं करती थी। उसे धोखा नहीं देना चाहिए था। अगर वह किसी और रिश्ते में था, तो उसे बताना चाहिए था उसको।’
उन्होंने आगे बताया कि ‘उसने तुनिशा को फंसाया। उसे उसके परिवार द्वारा ब्लैकमेल किया गया था … उसे उर्दू सिखाई गई थी और उसने उर्दू बोलना भी शुरू कर दिया था।’ इससे पहले वनिता ने ये आरोप भी लगाया गया कि ‘शीजान ने उनकी बेटी का महीनों तक इस्तेमाल किया गया था।’
एक्ट्रेस के फोन का जांच कर रही पुलिस
वालीव पुलिस तुनिशा के फोन की जांच कर रही है, जिसे गुरुवार को एप्पल की एक टीम ने अनलॉक किया था, ताकि उसके, शीजान और उसके परिवार के बीच संदेशों की जांच की जा सके। पुलिस के मुताबिक, शीजान की मां और बहन फलक नाज को भी शुक्रवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines