TJMM Box Office Collection: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Mein Makkar) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लोगों को फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फ्रेश जोड़ी खूब भा रही हैं।
फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी कमाई की रफ्तार
‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 70.24 करोड़ की कमाई कर ली है। 12 मार्च यानी रविवार को फिल्म ने 17.08 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है।
रिलीज से पहले ही फिल्म ने बना लिया था काफी बज
लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने रिलीज से पहले ही काफी बज बना लिया था। जैसे ही फिल्म बुधवार को रिलीज हुई तो सिनेमाघर खचाखच भर गए।
फिल्म की कमाई में हो रही बढ़ोतरी
इस फिल्म की रिलीज को पांच दिन पूरे हो चुके हैं और हर दिन के साथ रणबीर-श्रद्धा स्टारर इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो रही है। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने सबकी उम्मीद से ज्यादा 14 करोड़ के साथ शानदार शुरुआत की।
फिल्म ने दुनियाभर में किया 74 करोड़ तक का टोटल कलेक्शन
इसके बाद गुरुवार को फिल्म की कमाई में वर्किंग डे की वजह से गिरावट आई और फिल्म ने 10 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया। लेकिन इसके बाद फिल्म का वीकेंड बहुत ही शानदार रहा और कमाई में लगातार उछाल आया।
शुक्रवार को फिल्म ने 10.52 करोड़, शनिवार को 16.57 करोड़ और रविवार को फिल्म ने लगभग 17.57 करोड़ का बिजनेस किया।
इस फिल्म ने अब तक 70.73 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में 74 करोड़ तक का टोटल कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से महज 30 करोड़ दूर है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
9 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
10 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines