Bad Newz Kissing Scene: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की फिल्म ‘बैड न्यूज‘ की रिलीज डेट बेहद नजदीक आ रही है और अब और फिल्म को लेकर एक बैड न्यूज आ गई है। रिलीज के कुछ दिन पहले ही अब फिल्म के किसिंग सीन जो चर्चा में चल रहे हैं अब उस पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल ने फिल्म में जमकर लिप लॉक सीन दिए हैं। इसी वजह से फिल्म चर्चा में चल रही है।
फिल्म के सीन एडिट करने की हुई मांग
बता दें, ‘बैड न्यूज को UA सर्टिफिकेट दिया गया है। इतना ही नहीं 19 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Central Board of Film Certification यानी CBFC ने अब इस फिल्म के मेकर्स से कुछ सीन एडिट करने की रिक्वेस्ट की है। ये सीन कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के लिप लॉक सीन हैं। दरअसल, अब सीबीएफसी ने अब मेकर्स से फिल्म के तीन अलग-अलग हिस्सों से 27 सेकंड के लिप लॉक सीन को एडिट करने को कह दिया है।
किसिंग सीन का क्या होगा?
तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल के किसिंग सीन को अब सेंसर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 सेकंड के इन सीन में एक 9 सेकंड का किसिंग सीन, एक 10 सेकंड का और एक 8 सेकंड का सीन था जिसे अब एडिट करने के लिए कहा गया है। बता दें, इन सीन को काटने के लिए नहीं बल्कि इसमें बदलाव करने के लिए कहा गया था। साथ ही फिल्म में छोटे-मोटे बदलावों की मांग की गई है जैसे कि डिस्क्लेमर बदलना और एंटी ऐल्कोहॉल मैसेज के फॉन्ट साइज को बढ़ाना।
यह भी पढ़ें: Prime Video पर ये 5 वेब सीरीज न करें मिस, किसी से मिलेगी सीख तो किसी को देख निकलेगी चीख
फिल्म की अवधि भी हुई तय
सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म की अवधि 142 मिनट है यानी 2 घंटे 22 मिनट। फिलहाल फैंस को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। फिल्म में किसिंग सीन अभी भी मौजूद होंगे बस कुछ बदलावों के साथ। बता दें, फिल्म में तृप्ति डिमरी प्रेग्नेंट हैं और उनके बच्चे को लेकर ही पूरी फिल्म बनाई गई है। ये कांसेप्ट काफी अलग है कि एक बच्चे के दो बाप हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines