Toxic Teaser Released: कन्नड़ एक्टर यश आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 8 जनवरी, 1986 को हुआ था. उन्हें ‘केजीएफ 2’ और ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. उन्होंने बर्थडे के एक दिन पहले ही फैंस के लिए बड़े सरप्राइज का ऐलान किया था. अब उस इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है. उनकी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. हालांकि, इसके पहले एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें वह आग-धुआं के बीच गन लिए एक्शन मोड में दिखे थे. अब टीजर में उनका धांसू लुक देखने के लिए मिला है.
‘एनिमल’ का भी बाप निकली ‘टॉक्सिक’!
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को लेकर कहा गया था कि इसके पहले ऐसा वॉयलेंस नहीं देखा गया था. लेकिन, अब यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज किया गया है, जो कि 2 मिनट 51 सेकंड का वीडियो उससे भी जबरदस्त लगा, जिसमें एक्शन ही एक्शन देखने के लिए मिला. यश इस फिल्म में राया के रोल में दिखेंगे और धमाका करते दिखेंगे. फिल्म से एक्टर के इस टीजर वीडियो ने बवाल काट दिया है. फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है.
यश ने फैंस से किया मिलने का वादा
इसके साथ ही यश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक पोस्ट शेयर की और इसमें लिखा कि वह ईमानदारी से जानते हैं कि लोग उन्हें सालों से बर्थडे विश करते आ रहे हैं और देखने भी आते हैं. उन्होंने फैंस को बताया कि वह भी उनसे मिलने के लिए काफी बेताब हैं. वह भी अपने बर्थडे पर मिलना चाहते थे. लेकिन वो अपनी फिल्म को पूरा करने में लगे हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसलिए इस बर्थडे पर वह लोगों से नहीं मिल पाएंगे लेकिन एक्टर ने उम्मीद जताई कि वह बहुत जल्द ही मिलेंगे और बड़े स्केल पर मिलने वाले हैं.
यश की फिल्म में नजर आएंगी ये एक्ट्रेसेस
बहरहाल, अगर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में एक्ट्रेसेस की बात की जाए तो इसमें एक-दो नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं. इसमें हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और कियारा आडवाणी जैसी एक्ट्रेसेस अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं. इसमें रुक्मिणी वसंत को लेकर बताया जा रहा है कि वह लीड रोल में हैं. इस फिल्म से उनके फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिए गए हैं.
देखिए ‘टॉक्सिक’ का टीजर
कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?
बहरहाल, अगर यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज की बात की जाए तो इस फिल्म को ईद 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होगी. ऐसे में देखना होगा कि दोनों फिल्मों से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार पाती है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines