Top 6 Pairs Of Bollywood in 2025: साल का आखिरी महीना चल रहा है. 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है. इस साल ढेरों फिल्मों को रिलीज किया गया, जिसके जरिए कुछ नए चेहरे भी स्क्रीन पर नजर आए. इसमें कुछ जोड़ियां भी रहीं, जिन्हें स्क्रीन पर पहली बार देखा गया और उन्हें देखना बेहद ही लाजवाब रहा. स्क्रीन पर लोगों ने उन पर खूब प्यार लुटाया. इसमें 7 नए पेयर्स रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लिया. इसमें रवीना टंडन की बेटी से लेकर अजय देवगन के भांजे तक का नाम शामिल है. देखिए लिस्ट
राशा थडानी-अमन देवगन
2025 की शुरुआत में ही सिनेमाघरों में नया पेयर देखने के लिए मिला था. इस साल की शुरुआत में राशा थडानी और अमन देवगन ने साथ में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. राशा, रवीना टंडन की बेटी तो अमन, अजय देवगन के भांजे हैं. इनकी फिल्म ‘आजाद’ थी. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन इनकी जोड़ी ने सारी लाइमलाइट चुरा ली थी. वहीं, राशा का आइटम नंबर ‘उई अम्मा’ ने उन्हें रातोंरात सेंसेशन बना दिया था.
यह भी पढ़ें: 27 साल स्टारडम को तरसे, अब सीधे ऑस्कर देने की बात…, ‘छावा’-‘धुरंधर’ ने कैसे Akshaye khanna की तकदीर?
अनीत पड्डा-अहान पांडे
इस साल की बहुचर्चित जोड़ियों में से एक अनीत पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी भी रही है. दोनों फिल्म ‘सैयारा’ के जरिए स्क्रीन पर छा गए थे. इसमें उनकी कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था. फिल्म के साथ जोड़ी भी हिट रही थी. 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.
सारा अर्जुन-रणवीर सिंह
इसके साथ ही इस लिस्ट में एक नाम सारा अर्जुन और रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है. दोनों को साथ में फिल्म ‘धुरंधर’ में देखा गया. इस मूवी को सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज किया गया था. इसमें दोनों एक्टर्स की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली और इस फिल्म ने रिलीज के महज 4 दिनों में ही 126 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली.
यह भी पढ़ें: कैसे हैं 90 साल के प्रेम चोपड़ा? जानलेवा बीमारी से जूझ रहे एक्टर, दामाद शरमन जोशी ने दिया हेल्थ अपडेट
खुशी कपूर-जुनैद खान
जुनैद खान और खुशी कपूर की जोड़ी भी 2025 में काफी चर्चा रही. इस साल दोनों की फिल्म ‘लवयापा’ को रिलीज किया गया था, जिसमें उनकी केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था. हालांकि, फिल्म बड़ी फ्लॉप रही थी मगर इसमें दोनों की केमिस्ट्री जरूर हिट थी.
ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी
ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जोड़ी को फिल्म ‘वॉर 2’ के जरिए स्क्रीन पर देखा गया था, जिसमें उनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. फिल्म में दोनों के बीच काफी इंटेंस सीन थे, जिसकी वजह से इनकी जोड़ी लाइमलाइट में रही थी. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: OTT TOP 5 SHOWS: Bigg Boss 19 के आगे फीका पड़ा KBC, चौथे नंबर रहा अमिताभ का शो, जानिए टॉप पर कौन
धनुष-कृति सेनन
2025 के आखिरी में जाते-जाते इस साल नई जोड़ी धनुष और कृति सेनन की भी रही है. दोनों को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में दोनों को देखा गया. फिल्म हिट रही और उनकी जोड़ी भी. इसने 150 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर लिया है. इस मूवी के जरिए उन्हें पहली बार साथ में देखा गया.
आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना
इस लिस्ट की आखिरी में नाम आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना का है. उन्हें दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘थामा’ के जरिए स्क्रीन पर देखा गया था. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसके जरिए दोनों को पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते हुए देखा गया था. फिल्म भले ही फ्लॉप हुई मगर जोड़ी हिट रही थी. आपको बता दें कि रश्मिका को इसी साल सलमान खान के साथ भी पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा गया था. मगर वो भी फ्लॉप रही थी.
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
46 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines