बॉलीवुड में कई गाने ऐसे रहे हैं जिन्होंने न सिर्फ फिल्म को हिट बनाया बल्कि सितारों को भी रातोंरात स्टारडम की ऊंचाई पर पहुंचा दिया। ये डांस नंबर नाचने-गुनगुनाने लायक तो होते ही हैं, साथ ही इनमें कलाकारों का जलवा ऐसा दिखता है कि लोग उन्हें हमेशा के लिए याद रख लेते हैं।आइए नजर डालते हैं उन 5 हिट डांस नंबरों पर जिन्होंने अपने सितारों को बना दिया सुपरस्टार।
छम्मा छम्मा
उर्मिला मातोंडकर ने जब ‘छम्मा छम्मा’ गाने में परफॉर्म किया तो उन्होंने अपनी खूबसूरती और दिलकश अंदाज से सभी को हैरान कर दिया। ये गाना इतना हिट हुआ कि शादियों से लेकर क्लबों तक हर जगह बजने लगा। इस गाने ने उर्मिला को बॉलीवुड की टॉप डांसर्स में शामिल कर दिया और उनकी जगह इंडस्ट्री में और मजबूत कर दी।
दिलबर
सुष्मिता सेन ने फिल्म ‘सिर्फ तुम’ के गाने ‘दिलबर’ में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। उन्होंने बहुत ग्रेस और अट्रैक्शन के साथ डांस किया, जिससे ये गाना एक बड़ा हिट बन गया। 90 के दशक का ये गाना ग्लैमर का प्रतीक बन गया और सुष्मिता को एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में पहचान दिलाई, जिनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी बहुत जबरदस्त थी।
एक दो तीन
माधुरी दीक्षित को ‘एक दो तीन’ गाना रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। उनकी आंखों की एक्सप्रेशन, स्मूद मूवमेंट्स और एनर्जी ने इस गाने को हिंदी फिल्मों का एक आइकॉनिक मोमेंट बना दिया। इससे पहले वह सहायक भूमिकाएं कर रही थीं, लेकिन इस गाने ने उन्हें एक लीड हीरोइन के रूप में स्थापित कर दिया। वे 90 के दशक की डांसिंग क्वीन बन गईं।
https://www.youtube.com/watch?v=MS5BLS2sIDM
खल्लास
ईशा कोप्पिकर ने फिल्म ‘कंपनी’ में ‘खल्लास’ गाने से धमाकेदार एंट्री की। उनकी बोल्ड परफॉर्मेंस और कॉन्फिडेंस ने उन्हें तुरंत फेमस कर दिया। यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि लोग आज भी इसे याद करते हैं। भले ही फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन इस गाने ने उन्हें 2000 के दशक की ग्लैमर गर्ल बना दिया।
साकी साकी
कोएना मित्रा ने फिल्म ‘मुसाफिर’ के गाने साकी साकी में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबको चौंका दिया। उनके डांस स्टेप्स और स्क्रीन पर मौजूदगी ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया। इस गाने के बाद उन्हें एक ऐसी परफॉर्मर के रूप में पहचाना जाने लगा जो सिर्फ डांस नहीं करतीं बल्कि उसमें अपनी खास अदा और इमोशन भी लेकर आती है।
ये भी पढ़ें- Jaideep Ahlawat ने रणबीर कपूर की ‘Ramayana’ में विभीषण के रोल को क्यों ठुकराया? एक्टर का खुलासा
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
14 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
15 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
16 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
18 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
18 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
19 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
20 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
21 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines