Tom Cruise In Paris Olympic: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टंट्स के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी खासियत है कि वो अपनी फिल्मों में कभी बॉडी डबल का यूज नहीं करते। कितना भी मुश्किल स्टंट हो टॉम उसे खुद परफॉर्म करने में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि फैंस उनके स्टाइल और करतब के दीवाने हैं। इस बीच पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में टॉम क्रूज ने एक से बढ़कर एक स्टंट परफॉर्म किए जिनसे वहां मौजूद दर्शकों को भी दंग कर दिया। हवा में छलांग लगाना हो या बाइक पर बैठकर स्टंट करना हो उन्होंने अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंचे थे टॉम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉम क्रूज बीते रविवार को पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंचे। उनकी एंट्री शानदार थी जब एक्टर ने हवा में छलांग लगाते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान कैमरे को ऐसे घुमाया गया कि एक्टर आकाश में आसानी से उड़ते हुए दिखाई दें। इसके बाद सिमोन बाइल्स और लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने टॉम क्रूज को फ्लैग दिया जिसे एक्टर अपने साथ अमेरिका ले जा सकें। इसके पीछे का मकसद था कि पेरिस से आगामी 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक फ्लैग को सौंपा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Olympic में खेल चुका है बॉलीवुड का ये एक्टर, एशियन गेम्स में जीते 2 गोल्ड मेडल
स्काईडाइविंग करते हुए दिखे एक्टर
टॉम क्रूज की रिकॉर्ड की गई वीडियो में उन्हें सबसे पहले एक विमान में चढ़ता हुआ दिखाया जिसके बाद वो पेरिस ओलंपिक में पहुंचे जहां एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज स्टंट दिखाए। इसके बाद उन्हें बाइक पर स्टंट करते हुए देखा गया। जिस वक्त टॉम क्रूज स्टंट परफॉर्म कर रहे थे, तब दर्शकों की तालियों की आवाज लगातार बढ़ती जा रही थीं। इसके अलावा हॉलीवुड साइन पर एक्टर के स्काईडाइविंग का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो दिखाया गया। 62 साल के टॉम क्रूज को डी फ्रांस की चोटी से रस्सी के सहारे नीचे उतरते हुए सुरक्षित उतरने के बाद लोगों ने उनका अभिवादन किया।
पहले भी ओलंपिक का बन चुके हिस्सा
आखिरी में टॉम क्रूज ने बाइक चलाने के बाद स्काईडाइविंग स्टंट किया। बता दें कि इससे पहले भी टॉम क्रूज 2004 के ओलंपिक का हिस्सा बन चुके हैं। उस वक्त एक्टर ने ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भाग लिया था और लॉस एंजिल्स से ओलंपिक मशाल को ले जाने में मदद की थी क्योंकि यही मशाल दुनिया भर से होते हुए ग्रीस के एथेंस में विश्राम के लिए लाई गई थी। दरअसल, उस वक्त ग्रीस में ओलंपिक हुआ था।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines