Tiger Shroff Kriti Sanon Ganapath Teaser Postponed: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ (Ganapath) को लेकर एक जरूरी जानकारी सामने आई है। आज इस फिल्म का टीजर रिलीज होना है। कई दिन पहले ही ‘गणपत’ के टीजर की रिलीज डेट ऑफिशियली अनाउंस कर दी गई थी। जिसके बाद से सभी लोग 27 सितम्बर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज वो दिन आखिरकार आ ही गया जब फैंस को टाइगर और कृति की फिल्म की झलक देखने को मिलने वाली थी लेकिन एक अनाउंसमेंट में फैंस को निराश कर दिया है।
क्यों बदली टीजर की रिलीज डेट?
अब खुद टाइगर ने रिवील किया है कि उनकी फिल्म का टीजर आज यानी 27 सितम्बर को रिलीज नहीं किया जाएगा। यानी ‘गणपत’ के टीजर को पोस्टपोन कर दिया गया है। इसका साफ मतलब यही है कि फैंस का इंतजार अब और भी लम्बा हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस को ये जानकारी मिलते ही हर तरफ मायूसी छा गई। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि इस फिल्म का टीजर कब जारी किया जाएगा। साथ ही सभी ये भी जानने के लिए भी बेसब्र हो रहे हैं कि आखिर लास्ट मिनट पर मेकर्स ने टीजर को डिले क्यों किया? इसके पोस्टपोन होने का कारण क्या हो सकता है? तो चलिए ये भी जान लेते हैं।
कब आएगा ‘गणपत’ का टीजर?
बता दें, कुछ देर पहले टाइगर और कृति का फिल्म से नया पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ ही इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई है कि ‘गणपत’ का टीजर आज न आ कर बाद में आएगा। फैंस को जानकारी देते हुए लिखा गया है, ‘हमसे मिलने के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार। क्योंकि हम लेकर आ रहे हैं आपके लिए कुछ खास। #Ganapath का टीजर 29 सितंबर, 2023 को आ रहा है। इस दशहरा, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में मिलेंगे।’ जिसका मतलब है अब फैंस को 29 तारीख तक सब्र रख इंतजार करना होगा।
क्या सलमान से घबराए टाइगर श्रॉफ?
वहीं, अब इसके पीछे क्या कारण हो सकता है ये भी सामने आ गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि टाइगर ने ये फैसला सलमान खान (Salman Khan) की वजह से लिया है। दरअसल, आज सलमान खान भी 11 बजे अपनी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का टीजर जारी करने वाले हैं। खुद सलमान ने कल अनाउंस किया था कि आज टाइगर का स्पेशल मैसेज आने वाला है। ऐसे में हो सकता है ये स्पेशल मैसेज उनकी फिल्म का टीजर हो। शायद इसी वजह से एक्टर ने अपनी फिल्म के टीजर को टालना ही सही समझा। क्योंकि अगर सलमान की फिल्म का टीजर आज सामने आता है तो टाइगर की फिल्म को वो लाइमलाइट नहीं मिल पाएगी। टाइगर श्रॉफ का सलमान खान से मुकाबला कर पाना नामुमकिन था जिसके चलते उन्होंने अपने कदम पीछे ले लिए।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines