Fitness Video: भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त को सभी देशवासी आजादी के जश्न में डूबे नजर आए। आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारों ने भी पोस्ट कर फैंस को अपने स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। इसी कड़ी में बी-टाउन के दो सितारों ने इस खास मौके पर भी अपने वीडियो के जरिए फैंस को फिटनेस का संदेश दिया। ये दो सितारे अपनी फिटनेस के लिए जाने जाने वाले स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हैं।
अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Anil Kapoor Video) पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने डेली रूटीन को फॉलो करते हुए दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने इस रूटीन को खास बनाते हुए हाथ में राष्ट्र ध्वज पकड़ दौड़ लगाई। एक्टर का ये पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, और लोग इसे लाइक करते हुए अनिल को अपना इंस्पीरेशन बता रहे हैं। अनिल के वीडियो को अबतक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है।
और पढ़िए – Birthday Special: Saif Ali Khan ने इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को लात मार की गलती, आज भी होता है पछतावा
दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ ने भी अपना एक बेहतरीन वीडियो (Tiger Shroff Video) साझा कर फैंस को फिटनेस के लिए मोटिवेट किया है। इस क्लिप में एक्टर तिरंगे के सामने उसे सलाम करते हुए बेहतरीन स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर कर टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘जय हिंद, वन्दे मातरम्।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, टाइगर जल्द ही फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके अपोजिट कृति सेनन होंगी।
और पढ़िए – Raju Srivastav की हालत को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कैसी है तबीयत?
इस तरह अनिल कपूर और टाइगर श्रॉफ ने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को फिटनेस का संदेश दिया है। दोनों सेलिब्रिटी का वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
12 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
14 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
15 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
17 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
18 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
18 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines